नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा सम्मान, समानता और सशक्त भागीदारी-माननीय उपमुख्यमंत्री
माननीय उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा कार्य क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली मातृशक्तियों का किया गया सम्मान
प्रयागराज 17 अप्रैल: माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। माननीय उपमुख्यमंत्री जी का मंच पर स्वागत मातृशक्तियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बीबीएस इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, राजकीय बालिका इण्टर कालेज सिविल लाइन की छात्राओं द्वारा महिला सशक्तीकरण पर नृत्य नाटिका एवं सेंट एंथोनी गर्ल्स इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा ‘‘शक्ति है-उड़ान है’’ गीत पर प्रस्तुती दी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृशक्तियों के द्वारा वॉल पर अपने-अपने हस्ताक्षर भी किए गए।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मा. उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 देश की महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी माननीय प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते है कि महिलाओं को लाभार्थी के बजाय कानून निर्माण प्रक्रिया में भागीदार बनाकर उन्हें राष्ट्र सृजन का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए अवसर की आवश्यकता होती है, जिसे केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने बखूबी पहचाना है और निरंतर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। कहा कि महिला सशक्तिीकरण को समर्पित ‘‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’’ से आधी आबादी को अधिकार दिलाये जाने पर मैं सभी का अभिनंदन करता हूं।
माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस अधिनियम का पूर्ण क्रियान्वयन वर्ष 2029 तक सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में लाने का कार्य देश की माताओं, बहनों, बुजुर्गों, गरीबों और किसानों ने किया है।
माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के समता एवं न्याय के विचारों को साकार कर रही है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना के साथ सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भारतीय संस्कृति और इतिहास में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि माताएं समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने पौराणिक एवं ऐतिहासिक उदाहरणों का उल्लेख करते हुए कहा कि नारी में अपार शक्ति निहित है, जो असंभव को संभव बना सकती है। इस क्रम में उन्होंने माता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान का भी उल्लेख किया।
माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नए संसद भवन में पारित होने वाला पहला महत्वपूर्ण कानून नारी शक्ति वंदन अधिनियम है, जो यह दर्शाता है कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं, क्योंकि सशक्त नारी के बिना सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है।
इस अवसर पर कार्यक्रम को पूर्व सांसद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी, श्रीमती अनामिका चौधरी, डॉ0 कृतिका अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में भारत की यात्रा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार जताया।
माननीय उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली मातृशक्तियों एवं विभिन्न स्कूलों की छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालो में श्रीमती पूनम सिंह-हैण्डीकैम्प बच्चों को शिक्षा, डॉ0 नम्रता जायसवाल-मेडिकल फील्ड, श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव-डायरेक्टर सुप्रभात डिसेबिलिटी केयर सेंटर, श्रीमती राजश्री सिन्हा-मेकअप आर्टिस्ट/सोशल एक्टिविस्ट, श्रीमती गौरी गीता ओझा-फिटनेस कोच/फाउंडर वारियर जिम, श्रीमती शिप्रा सचदेव-ज्योतिषाचार्य, श्रीमती प्रभा पाण्डेय-योग शिक्षिका, श्रीमती अनुराधा सुन्दरम-अधिवक्ता, श्रीमती ऋचा राय-प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, श्रीमती निहारिका-शोध प्राध्यापिका राज्य शिक्षा संस्थान, श्रीमती दिव्या तिवारी-इनकम टैक्स आफिसर, नन्ही जलपरी-सत्या भारती एवं फुटबाल खिलाड़ी स्वाति सहित अन्य लोग सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के0 सिंह, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, माननीय विधायक शहर उत्तर श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, माननीय विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, पूर्व सांसद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य डॉ0 गीता विश्वकर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला, श्रीमती अनामिका चौधरी, शशि वार्ष्णेय, श्रीमती कविता यादव त्रिपाठी, डॉ0 कृतिका अग्रवाल, स्वारिका भारद्वाज, कंचन लता जी, विनीता गुप्ता, दीपमाला श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, आभा भारती गोस्वामी, शिखा खन्ना, शिखा रस्तोगी, छाया वालिया, अमृता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
