प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया/ वाराणसी (यूपी) शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से महिला भूमिहार समाज के सम्मानित सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुवात की है। जिसके अंतर्गत अपने समाज के जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाई गई है। वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार प्राची राय ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता प्रदीप बच्चन को बताया कि इस मुहिम का मुख्य लक्ष्य ऐसे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, जो आर्थिक या सामाजिक कारणों से शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।
इस पहल के तहत MBS की सदस्यों ने आर्थिक सहयोग देकर समाज के छः बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, आवश्यक पाठ्य सामग्री, यूनिफॉर्म तथा अन्य शैक्षिक सुविधाएं प्रदान की गई।
डॉ०राजलक्ष्मी राय ने कहा कि "शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जो समाज में स्थायी परिवर्तन ला सकता है"। उन्होंने सभी से अपील की है कि वे इस मुहिम से जुड़कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।
यह पहल न केवल बच्चों के जीवन को नई दिशा देगी, बल्कि समाज को भी सशक्त और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।"
