जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा विस्तार से की गयी तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश दिये की गर्मी की प्रचण्डता को देखते हुए अधिक से अधिक ग्रामों में स्वच्छ जल पहुँचाना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, इसके साथ ये भी निर्देश दिये गये की कार्यदायी संस्था जहां जहाँ विद्युत के सयोजन लिये जाने हैं वहाँ धनराशि जमा करे और अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया गया की वहाँ पर तत्काल विद्युत संयोजन देने की प्रक्रिया पूर्ण करें,। जिन योजनाओं में भूमि उपलब्ध नहीं हुई है वहाँ पर ज़िला सम्वन्यक मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से एसडीएम की बैठक कराकर जमीन उपलब्ध कराए एवम् अन्य प्रकरणों का निस्तारण करायें। उन्होंने जन सारथी ऐप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जाये जिससे कि आम जनता जल आपूर्ति से संबंधित अपनी समस्याओं से अवगत करा सके,। उन्होंने इसके अतिरिक् निर्देश दिये कि प्रत्येक राजस्व ग्राम में जल जाँच की किट एफटीके यूजर्स महिलाओं को वितरित हो जाये, इसमें डीपीआरओ से सहायता ले ली जाये
