थाना चितबड़ागांव के एक गांव में पारिवारिक विवाद के चलते चाचा ने भतीजे को मारी गोली।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

थाना चितबड़ागांव के एक गांव में पारिवारिक विवाद के चलते चाचा ने भतीजे को मारी गोली।

  


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी)। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुजायत अंतर्गत मौजा बगहीं में गुरुवार को पारिवारिक विवाद के चलते, सगे चाचा ने अपने 14 वर्षीय भतीजे को गोली मारकर घायल कर दिया। 

बगहीं गांव निवासी संजय सिंह पुत्र रामदेव सिंह ने अपने बड़े भाई बब्बन सिंह के 14 वर्षीय पुत्र वैभव सिंह को गोली मार दी।

घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घायल वैभव को आनन-फानन में जिला अस्पताल बलिया ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बैभव की बांह (बाजू) में गोली लगी है।

इस सम्बन्ध में चितबड़ागांव थानाध्यक्ष बृजेश सिंह का कहना है कि घायल की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies