जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति, जनपद स्तरीय एम0डी0एम0 टास्क फोर्स, जनपद स्तरीय मिशन की बैठक सम्पन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति, जनपद स्तरीय एम0डी0एम0 टास्क फोर्स, जनपद स्तरीय मिशन की बैठक सम्पन्न



 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति, जनपद स्तरीय एम0डी0एम0 टास्क फोर्स, जनपद स्तरीय मिशन की बैठक सम्पन्न


विद्यालयों में विद्युत संयोजन की कार्यवाही पूर्ण न होने पर कडी नाराजगी व्यक्त करतेे हुए सभी सम्बंधित अधिशासी अभियंताओं को विद्युतीकरण के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराने के दिए निर्देश


नवनिर्मित विद्यालय जिनका सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है, उनके हैण्डओवर की कार्यवाही 15 दिन में पूर्ण करने के दिए निर्देश


सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नवीन नामांकन कराने के दिए निर्देश


प्रयागराज 29 अप्रैल।


जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति, जनपद स्तरीय एम0डी0एम0 टास्क फोर्स, जनपद स्तरीय मिशन बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षा निदेशक, लखनऊ के द्वारा जनपद के कुल 218 विद्यालयों में विद्युत संयोजन हेतु 2023-24 में ही कुल 3 करोड़ 82 हजार 207 रूपये आवंटित किए तथा 216 विद्यालयों द्वारा झटपट पोर्टल के माध्यम से विद्युत वितरण खण्ड को धनराशि प्रेषित किए जाने के बावजूद भी विद्युत विभाग द्वारा मात्र 54 विद्यालयों में विद्युत संयोजन का कार्य पूर्ण किए जाने तथा 151 विद्यालयों में विद्युत संयोजन की कार्यवाही पूर्ण नहीं होने पर कडी नाराजगी व्यक्त की और सभी सम्बंधित अधिशासी अभियंताओं को विद्युतीकरण के कार्य को शीघ्रता से कराने के निर्देश दिए है।


जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत बिल जमा न होने की स्थिति में विद्यालयों का विद्युत कनेक्शन नहीं काटे जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने 210 विद्यालयों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों को हटाये जाने का कार्य तेजी से कराये जाने के निर्देश दिए है।


      जिलाधिकारी ने आपरेशन कायाकल्प की समीक्षा करते हुए आपरेशन कायाकल्प के सभी 19 पैरामीटरों के संतृप्तीकरण किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने ब्लाकवार आपरेशन कायाकल्प के पैरामीटरों के संतृप्तीकरण की समीक्षा करते हुए सभी विद्यालयों में फर्नीचर, विद्युतीकरण, दिव्यांग शौचालय, बाउंड्रीवॉल सहित सभी कार्यों को पूर्ण कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

 

      जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण को जर्जर भवनों का मूल्यांकन एक सप्ताह में कराये जाने तथा निर्माणाधीन विद्यालयों में अवशेष कार्यों को सम्बंधित कार्यदायी संस्था यूपीसिडको व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने तथा नवनिर्मित विद्यालय जिनका सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है, उनके हैण्डओवर की कार्यवाही 15 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए है।


       जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों में नवीन नामांकन की समीक्षा करते हुए सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नवीन नामांकन कराये जाने, पीएम श्री विद्यालयों में नवीन नामांकन में प्रगति लाये जाने तथा कक्षा-8 पास होने वाले छात्रों का कक्षा-9 में प्रवेश अवश्य सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने नामांकन बढ़ाये जाने में रूचि न लेने वाले खण्ड शिक्षा अधिकारियों का स्पष्टीकरण भी लिए जाने के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है। उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को प्रेरणा पोर्टल पर आईडी वेरीफिकेशन के कार्य में प्रगति लाए जाने तथा अध्यापक की आईडी से शत-प्रतिशत सत्यापित किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।


जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जिला पंचायत राज अधिकारी से समन्वय कर दिव्यांग शौचालयों को बनाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह 4 विद्यालयों का निरीक्षण अवश्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट टॉस्क फोर्स व ब्लाक टॉस्क फोर्स टीम के द्वारा भी निर्धारित निरीक्षण दौरे किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने मध्यान्ह भोजन क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण तथा दिवस वार मीनू व मानक के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत निपुण प्लस एप पर फीडिंग कम पाये जाने वाले सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों का स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए है।


            इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार, सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी व स्वास्थ्य व सम्बंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies