माननीय महापौर जी ने मा0 जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण का हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ
माननीय महापौर जी ने कहा-शिक्षा एक महत्वपूर्ण आयाम है जिसके माध्यम से एक सशक्त एवं विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है
माननीय जनप्रतिनिधिगणों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने एवं शिक्षा को प्राथमिकता देने को किया आह्वाहन
प्रयागराज 01 अप्रैल।
शैक्षिक सत्र 2026-27 में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में अधिकाधिक छात्र नामांकन सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण का शुभारम्भ दिनांक 01.04.2026 को जिला पंचायत सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, माननीय महापौर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सदस्य, विधान परिषद श्री सुरेन्द्र चौधरी, माननीय विधायक इं० हर्षवर्धन वाजपेयी, माननीय विधायक श्री राजमणि कोल, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा श्रीमती नीतू सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि माननीय महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एक महत्वपूर्ण आयाम है जिसके माध्यम से समाज में निवेश कर एक सशक्त एवं विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने एवं शिक्षा को प्राथमिकता देने को आवाहन किया। माननीय सदस्य विधान परिषद श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि शिक्षा वह सशक्त माध्यम है जो व्यक्ति को न केवल ज्ञान प्रदान करती है बल्कि उसे एक जागरूक, आत्मनिर्भर एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में अग्रसर करती है। कार्यक्रम में माननीय विधायक शहर उत्तर श्री इं० हर्षवर्धन वाजपेयी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा वह सशक्त माध्यम है जिसके आधार पर देश की आर्थिक प्रगति और समृद्धि निर्भर करती है। एक शिक्षित समाज ही आत्मनिर्भर, विकसित और सशक्त राष्ट्र की नींव रखता है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने शिक्षा महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही एक सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है तथा सभी से स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग करने का आवाहन किया। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने कहा कि ‘‘स्कूल चलो अभियान’’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का जनआंदोलन है। सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि वे शिक्षित होकर एक सशक्त एवं विकसित समाज के निर्माण में सहभागी बन सकें। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। अभिभावक बच्चों को निमयमित रूप से विद्यालय भेजे, जिससे वे शिक्षित होकर सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम माननीय मुख्यमंत्री का प्रेरक संदेश प्रसारित किया गया तत्पश्चात बेसिक शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धियों से सम्बन्धी डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई गईं। दिव्यांग बच्चों ने हम कथा सुनते राम सकल गुण धाम की को प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसके पश्चात विगत वर्ष में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले बच्चों को पुस्तकें तथा स्टेशनरी देकर उत्साह वर्धन किया गया। गणमान्य अतिथियों द्वारा बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें भी वितरित की गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने एवं पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही गई। जनप्रतिनिधियों स्कूल चलो अभियान एलईडी वैन एवं प्रचार वाहन का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश कुमार सिंह ने आंगनवाड़ी तथा बेसिक शिक्षा विभाग के समन्वय हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में सीड्स इम्पैक्ट की नूपुर मिधा जी एवं मैनकाइंड फार्मा के श्री रमेश पटवाल जी को जनपद प्रयागराज के 95 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापना हेतु जिलाधिकारी एवं माननीय महापौर द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी प्रयागराज के विद्यालयों में विभिन्न शैक्षिक योजनाओं का संचालन एवं सहयोग निरंतर जारी रखा जाएगा।
भगतपुर ब्लॉक के चार विद्यालयों कंपोजिट विद्यालय असरावे खुर्द की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीता भारतीया, कंपोजिट विद्यालय पावन की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीता गुप्ता, कंपोजिट विद्यालय बमरौली की प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रमिला त्रिपाठी, कंपोजिट विद्यालय पीपलगांव की प्रधानाध्यापिका श्रीमती माधुरी, पीएम श्री विद्यालय शंकरगढ़ के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह, कंपोजिट विद्यालय मोहब्बत गंज, चाका के प्रधानाध्यापक अमर कुमार सिंह, बहादुरपुर के चक चूडामणि की प्रधानाध्यापिका श्रीमती पुष्पा देवी, मोहम्मदाबाद, धनपुर के प्रधानाध्यापक आजाद हुसैन, जंघई की प्रधानाध्यापिका श्रीमती संगीता को विद्यालय में नामांकन वृद्धि हेतु किए गए उत्कृष्ट प्रयास के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में खण्ड शिक्षाधिकारी गण के साथ ही जिला समन्वयक श्री राजीव त्रिपाठी, श्री विकास पाण्डेय, श्री मनीष कुमार, श्री संतोष तिवारी, श्री अभिनव सिंह एवं श्री हिमांशु सिंह आदि ने अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया। मंच का संचालक डॉ० प्रभाकर त्रिपाठी, डॉ० सुनील कुमार तिवारी, श्रीमती अनुरागिनी जायसवाल ने किया। श्री शत्रुंजय शर्मा, अंतरिक्ष शुक्ला, अनुरागिनी सिंह, कमर सुल्ताना, अल्का जयसवाल, सीमा सिंह, प्रशान्त ओझा तथा सभी ए०आर०पी०, स्पेशल एजुकेटर्स एवं स्काउड्स एण्ड गाइड्स आदि ने सक्रिय सहभागिता की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया गया कि स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षिक सत्र 2026-27 में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के साथ अर्न्तविभागीय समन्वय स्थापित करते हुए 03 से 05 वर्ष के बच्चों का नामांकन को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं परिषदीय विद्यालय में 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का चिह्नाकन कराते हुए कक्षा 01 व 06 में नवीन प्रवेश तथा अन्य बच्चों का आयु संगत कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित किया जाना है ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। विद्यालयों को मूल भूत अवस्थापना सुविधाओं से सुसज्जित किया जा चुका है। बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता संर्वधन हेतु विभिन्न गतिविधियों के साथ निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गयी है।
