संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का किया उद्घाटन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का किया उद्घाटन

 


संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का किया उद्घाटन


आज दिनांक 01.04.2026 को पूर्वान्ह 10ः30 बजे संचारी रोग नियन्त्रण अभियान (प्रथम चरण-माह अप्रैल 2026) का उद्घाटन डा0 आशु पाण्डेय, संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रयागराज मण्डल प्रयागराज के द्वारा संयुक्त रैली (नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग) हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना करके किया गया। यह संचारी अभियान दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 एवं दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक विभिन्न विभागों के समन्वय से संचालित किया जायेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को इस अभियान का नोडल बनाया गया है। इस अभियान में नगर निगम, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग, उद्यान विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग एवं सूचना विभाग को मिलकर शासन ने सकुशल सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। उक्त सभी विभागों द्वारा जन-जागरूकता, साफ-सफाई, कचरा-निस्तारण, जल भराव रोकने, फागिंग आदि कार्यो को सम्पादित किया जाना है। डा0 आशु पाण्डेय, संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रयागराज मण्डल प्रयागराज, जी ने इस अभियान को सुचारू रूप से संचालन करने की शुभकामनाएं दी।


कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबन्ध श्री विनोद कुमार सिंह जी ने किया। जिला मलेरिया अधिकारी ने संचारी रोगों के नियंत्रण संबंधी कार्यवाही पर विशेष जानकारी दी तथा यह भी बताया कि विगत 05 वर्षो में संचारी रोगों, डेंगू एवं चिकुनगुनिया पर नियंत्रण के लिए विशेष प्रयास किये गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नोडल होने के नातें स्वास्थ्य विभाग की विशेष भूमिका के विषय में चर्चा की, जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में समस्त विभागों को समन्वय बनाकर संचारी रोगों के नियन्त्रण हेतु कार्य करने के लिए अनुरोध किया और सोर्स रिडक्शन पर विशेष ध्यान देने एवं दस्तक अभियान के दौरान बुखार के रोगियों, आई0एल0आई0 केसेज, क्षय रोग के लक्षण युक्त, कुपोषित बच्चों एवं मच्छरों के प्रजनन स्थल की सूची तैयार करने तथा आभा आई0डी0 बनाने हेतु निर्देशित किया।

जिला मलेरिया अधिकारी श्री ए0के0 सिंह ने विशेष जोर देते हुए माननीय मुख्य मंत्री महोदय के निर्देशों का अनुपालन करते हुए अपने आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता का ध्यान, शौचालय की सफाई, लोगों को जागरूक करना एवं प्रचार प्रसार सामग्री को आमजन मानस तक पहुचाने हेतु निर्देशित किया। उष्ण मौसम के संबंधित रोगों (हीट रिलेटेड इलनेसेज), भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जनमानस हेतु शीतल एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, गर्मी से बचाव हेतु शेलटर्स की व्यवस्था, व्यस्त स्थानों पर मौसम के पूर्वानूमान तथा तापमान का डिस्प्ले, हीट वेव से बचाव हेतु उपायों का जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार, विघालयों में हीट वेव से बचाव हेतु उपायों का जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार, के दृष्टिगत जनपद की घनी आबादी वाले क्षेत्रों, खराब सड़कों, बेसमेन्ट एवं नालियों में जल जमाव से मच्छरों में प्रजनन होता है जिससे मलेरिया डेंगू एवं अन्य संचारी रोगों का प्रकोप बढ़ता है, इसलिए विशेषकर शहरी क्षेत्रों में संचारी रोगों पर नियन्त्रण हेतु व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया।


डा0 आशु पाण्डेय, संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रयागराज मण्डल प्रयागराज, द्वारा संचारी रोग से सम्बन्धित शपथ ग्रहण कराया गया। अन्त में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0 के0 तिवारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रावेन्द्र सिंह, एपिडेमियोलॉजिस्ट डा0 अन्शू वैश्य, डब्ल्यू0एच0ओ0 के एस0एम0ओ0 डा0 आलोक कुमार, मलेरिया एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies