अयोध्या में फिर एक बार उठा सवाल एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर की लापरवाही डिलीवरी करवाने आई महिला की गई जान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अयोध्या में फिर एक बार उठा सवाल एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर की लापरवाही डिलीवरी करवाने आई महिला की गई जान

अयोध्या में फिर एक बार उठा सवाल एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर की लापरवाही डिलीवरी करवाने आई महिला की गई जान 

बेनीगंज निवासी सुरेश यादव की पत्नी सोनी यादव (विवाह: 18 अप्रैल 2025) कल की बीती रात प्रसव के दौरान दर्दनाक मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार, दिन में जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया था कि माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

लेकिन रात में जब प्रसव के लिए लेबर रूम में ले जाया गया, तो वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। आरोप है कि डॉक्टर को फोन करने पर उन्होंने नर्स और दाई के भरोसे डिलीवरी कराने को कहा।

लापरवाही का परिणाम इतना भयावह रहा कि माँ और नवजात—दोनों की जान चली गई।

 यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि गंभीर अपराध प्रतीत होता है।

प्रशासन से मांग: इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह की त्रासदी का सामना न करना पड़े।

गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies