राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीद 66 अग्निशमन कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, जागरूकता रैली निकाली गई
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीद 66 अग्निशमन कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, जागरूकता रैली निकाली गई

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर अग्निशमन केंद्र बलिया में कार्यक्रम आयोजित कर सेवा के दौरान शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी लाइन अक्षय कुमार, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी संजय कुमार, अमित यादव सहित फायर सर्विस एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वर्ष 1944 में मुंबई बंदरगाह पर आग बुझाते समय शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों—NCC तिराहा, मिढ्ढी चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, रोडवेज, चित्तू पांडेय चौराहा, रेलवे स्टेशन, चौक, काशिम बाजार, जिला चिकित्सालय, विशुनीपुर आदि क्षेत्रों से होकर गुजरी। इस दौरान आमजन को आग से बचाव एवं सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के बंदरगाह पर फोर्ट स्टीकेन नामक जहाज में लगी भीषण आग को बुझाने के दौरान 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस तथा 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है।

जनपद बलिया में भी 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, मॉक ड्रिल एवं निरीक्षण अभियान चलाए जाएंगे, जिनके माध्यम से आमजन को आग से बचाव एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी।

अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील की है कि अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा आपात स्थिति में तत्काल 101 अथवा 112 पर सूचना दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies