अपर नगर मजिस्टेªटों के द्वारा संयुक्त रूप से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में अपर नगर मजिस्टेªट-प्रथम श्री दिग्विजय सिंह, अपर नगर मजिस्टेªट-द्वितीय श्री ठाकुर प्रसाद, अपर नगर मजिस्टेªट-तृतीय श्री हीरालाल सैनी एवं अपर नगर मजिस्टेªट-चतुर्थ श्री अविनाश सिंह के द्वारा सोमवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
*अपर नगर मजिस्टेªट-प्रथम श्री दिग्विजय सिंह के द्वारा* इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के दौरान पेयजल हेतु 02 वाटर कूलर क्रियाशील पाए गए, व्यवस्था पर्याप्त है। साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। वाटर कूलर के बगल में गंदगी पाई गई। सफाई हेतु 10 कर्मचारियों की डयूटी निर्धारित है, परंतु मौके पर केवल 02 कर्मचारी कार्यरत मिले। सफाई सुपरवाइजर द्वारा मांगने पर डयूटी चार्ट उपलब्ध नहीं कराया गया। 02 जूनियर डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित मिले। 10 वेंटीलेटर क्रियाशील पाए गए तथा भर्ती मरीज संतुष्ट थे। वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था पर्याप्त थी। पैथोलॉजी के निरीक्षण के दौरान लैब टेक्नीशियन श्री रंजू बाबू उपस्थित मिले। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि पैथोलॉजी की समस्त जांच रिपोर्ट पर उनके द्वारा ही हस्ताक्षर किए जाते है, इस हेतु कोई चिकित्सक नियुक्त नहीं है। सीटी स्कैन कक्ष के निरीक्षण के दौरान प्रातः 10ः05 बजे कक्ष बंद पाया गया। सीटी स्कैन के चिकित्सक डॉ० हर्षिता मौके पर उपस्थित नहीं थी। कक्ष का संचालन मेडिकल कॉलेज के छात्र श्री हर्ष राय द्वारा किया जा रहा था। ट्रागा ऑर्था विभाग के निरीक्षण में प्रातः 10ः30 बजे तक कोई चिकित्सक उपस्थित नहीं मिले। ओ०पी०डी० रजिस्ट्रेशन के निरीक्षण में अत्यधिक भीड़ पाई गई। केवल 04 काउंटरों पर नवीन पर्चा बनाना एवं शुल्क जमा करने का कार्य हो रहा था। काउंटरों की संख्या बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। औषधि वितरण केंन्द्र के निरीक्षण में स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर पाए गए, परंतु कम्प्यूटराइज्ड एंट्री नहीं की जा रही थी। पूर्व निरीक्षण में औषधि वितरण में असमानता का उल्लेख था, जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उपस्थित फार्मासिस्ट श्री अनिल कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि वह अकेले कार्यरत है तथा कार्य का अत्यधिक बोझ होने के कारण कार्य सुचारू रूम से नहीं हो पा रहा हैं।
*अपर नगर मजिस्टेªट द्वितीय श्री ठाकुर प्रसाद एवं अपर नगर मजिस्टेªट-तृतीय श्री हीरालाल सैनी के द्वारा* प्रातः 09ः30 बजे से अपरान्ह 12ः30 बजे तक संयुक्त रूप से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 07 आक्सीजन पैनल चालू हालत में पाये गये। एक्सरे मशीन का कक्ष बंद पाया गया तथा सिटी स्कैन मशीन खराब होने के कारण कक्ष बंद पाया गया। सिटी स्कैन नई बिल्डिंग में हो रहा है, इसकी सूचना दरवाजें पर प्रदर्शित पायी गयी। ट्रामा सेंटर के प्रथम तल पर निरीक्षण के दौरान 09 मरीज भर्ती पाये गये। ट्रामा आईसीयू में भी 09 मरीज भर्ती पाये गये। 10 मानीटर और 06 वेंटिलेकर चालू हालत में पाये गये तथा दो वेंटीलेटर नॉट वर्किंग में बताया गया, जो अभी तक सही नहीं हुआ है। तीमारदारों के बैठने हेतु केवल 03 लोहे की बेंच है अन्य व्यवस्था नहीं है। ट्रामा सेंटर के द्वितीय तल में 18 मरीज दो कक्ष में भर्ती पाये गये। द्वितीय तल में पानी की व्यवस्था ठीक नहीं पायी गयी। साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पायी गयी। नई बिल्डिंग में स्थित ओपीडी एक्सरे मशीन कक्ष में 10ः22 बजे तक 13 मरीजों का एक्सरे, सीटी स्कैन कक्ष में 04 मरीजों का सीटी स्कैन हो चुका था। डायलिसिस कक्ष में 10 मरीजों का डायलिसिस होता पाया गया। निरीक्षण के समय ओपीडी कक्ष संख्या 01-यूरोलाजी, कक्ष संख्या-02-कार्डियो थेरिपक सर्जरी, कक्ष संख्या 03-न्यूरो सर्जरी, कक्ष संख्या 04-नेफ्रोलॉजी, कक्ष संख्या 05-कैंसर सर्जरी, कक्ष संख्या 06-एफएनएसी कक्ष, कक्ष संख्या-08 न्यूरोलाजी, कक्ष संख्या-09 प्लास्टिक सर्जरी, कक्ष संख्या-10 डाइटीशियन कक्ष में चिकित्सक उपस्थित मिले और उनके द्वारा मरीजों को देखा जा रहा था। नई बिल्डिंग के तृतीय तल पर स्थित एन0ए0सी0सी0 आई0सी0यू वार्ड में 08 मरीज भर्ती थे तथा 10 बेड इमरजेंसी के लिए अलग से रखे गये है। दवाईयों की पर्याप्त व्यवस्था पायी गयी। भू तल पर वाटर कूलर लगा है तथा एक बड़ा वाटर कूलर नई बिल्डिंग के बाहर पानी हेतु लगाया गया है। साफ-सफाई तथा तीमारदारों की बैठने की व्यवस्था उचित पायी गयी।
*अपर नगर मजिस्टेªट-चतुर्थ श्री अविनाश सिंह के द्वारा* प्रातः 09ः20 कार्डयोंलाजी विभाग, नियरोफिजिशियन विभाग, एमडी मेडीसिन विभाग, ईएनटी विभाग, डेंटिंस विभाग, अर्थों विभाग सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मेडीसिन विभाग में डॉ0 अभिषेक द्विवेदी, स्किन डिपार्टमेंट में डॉ0 अमित शेखर तथा डॉ0 वैभव श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले। पूछने पर बताया गया कि मीटिंग में है। साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी, परंतु और सुधार की आवश्यकता बतायी गयी। शौचालय, डस्टबिन, नाली की सफाई संतोषजनक पायी गयी। निरीक्षण के दौरान सिटी स्कैन, एक्सरे मशीन क्रियाशील पायी गयी। इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण में भर्ती मरीजों का समुचित देखभाल होते पाया गया। मरीजों के परिवारजनों द्वारा बताया गया कि अमृत फार्मेसी और जन औषधी में दवाईया उपलब्ध है एवं दवाईयांें सही ढंग से वितरण किया जा रहा था।

