जिला स्वास्थ्य समिति ( शासी निकाय ) की आज संपन्न हुई बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के क्रियान्वयन में लापरवाही किए जाने पर तथा WHO के प्रतिनिधियों द्वारा 10-10 घरों की मॉनिटरिंग में 80-100% बच्चे टीकाकरण से छूटे पाए जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए चिकित्सा अधीक्षक कोराव, बहादुरपुर, मेजा की सैलरी रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. CMO को निर्देश किया की जनपद स्तरीय अधिकारियो की ड्यूटी लगाते हुए एक सप्ताह में उक्त छूटे हुए घरों के बच्चों को शत -प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए. जिलाधिकारी ने करछना, कौरिहार, बहादुरपुर, कोराव की 80% से कम पूर्ण टीकाकरण करने वाली ANM की सैलरी रोकने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया. जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में लापरवाही करने वाली ANM की सूची बनाकर उनके सामने प्रस्तुत करने का निर्देश किया ताकि उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही किया जा सके. जिलाधिकारी ने रिक्त स्वास्थ्य उपकेंदों में ANM की वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए टीकाकरण कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया. परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा करए हुए जिलाधिकारी ने महिला नसबंदी सेवा उपलब्ध कराने में 15 निम्नतम ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिया. जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के भुगतान के प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने 30% भी लाभार्थियों का भुगतान नहीं करने वाले 18 ब्लोको के चिकित्सा अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. उक्त की मॉनिटरिंग में ढिलाई किये जाने पर जिलाधिकारी ने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन गिरी को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने ब्लॉक् अकाउंट मैनेजरो को भी चेतावनी दिया कि मंत्र एप्प पर लाभार्थियों का शत प्रतिशत पंजीकरण नहीं होने स्थिति में उनकी संविदा सेवा समाप्त कर दिया जायेगा. आयुष्मान कार्ड बनाने की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त आशा आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों तथा जीरो पावर्ती परिवार का शत प्रतिशत अभियान चलाकर कार्ड बनाने का निर्देश दिया.
जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालयों/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन औषधि केंद्र की दुकानों के संचालन में पूर्ण सहयोग दिए जाने का निर्देश cmo तथा प्रमुख /मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों / चिकित्सा अधीक्षकों को दिया.
