प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) नगर पंचायत सिकंदरपुर के बालूपुर रोड स्थित सुरेंद्र पाण्डेय जी (महथापार वाले) के नवनिर्मित आवास पर 01 अप्रैल दिन बुधवार को शिव चर्चा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें शिव चर्चा की लोकप्रिय भक्ति गीत गायिका शोभा यादव गुरु बहाना एंड पार्टी द्वारा भक्ति गीत गायन कर श्रोताओं को भावभक्ति रस में डाल कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बता दें कि सरल स्वभाव की मिलनसार शिव चर्चा भजन गायिका शोभा यादव, बलिया जनपद के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भूडाडीह की रहने वाली है। इन्होंने अपनी मधुर आवाज से यूट्यूब चैनल के माध्यम से लाखों लोगों के दिलों पर राज करते आ रही हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर भक्ति में लीन हो जाना ही मोक्ष है। इस शिव चर्चा में सुरेंद्र पाण्डेय जी का पूरा परिवार के साथ आस पड़ोस की गुरु बहाना के साथ भजन गायिका अमृता यादव ने स्वर से स्वर मिला कर शिव चर्चा भजन गायिका शोभा यादव का भरपूर साथ दिया। वहीं साज और सरगम के माध्यम से साथ देने वालों में बैंजो पर पिंटू सिंह,नाल वादक मुन्ना कुमार और साथियों ने अपने झंकार के माध्यम से श्रोताओं को भक्ति के सागर में डूबो कर झूमने पर मजबूर कर दिया। माहौल शिवमय हुआ।
