बाइक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी गंभीर रूप से हुए घायल, ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बाइक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी गंभीर रूप से हुए घायल, ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ा

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

 बलिया (यूपी) मनियर थाना क्षेत्र के गौरा बंगही मनियर बलिया मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के पास बृहस्पतिवार रात करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ककरघट्टा निवासी अजय यादव (35 वर्ष, पुत्र सुरेंद्र यादव) और उनकी पत्नी रमिता देवी (30 वर्ष) बलिया से इलाज कराकर बाइक पर गांव लौट रहे थे, तभी मनियर की ओर आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के ठीक पहले एक ट्रैक्टर के अचानक आ जाने से दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

अजय और रमिता को गंभीर चोटें आईं। वे सड़क पर गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए। दूसरी बाइक सवार को हल्की चोटें आईं, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल निजी साधनों से दोनों घायलों को जिला अस्पताल बलिया भेज दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही पीआरबी टीम और मनियर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies