गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चकरसूल गांव की पूर्व एलएलबी छात्रा हाजिरा बेगम ने लव मैरिज शादी के 2 साल बाद ही अपने प्रधान प्रतिनिधि पति लायक अली उर्फ शेरा और उसके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है।
हाजिरा बेगम का आरोप है कि 2 साल पहले लव मैरिज करने के बाद पति और उसके भाई पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हाफिज अली समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हाजिरा बेगम के अनुसार, लायक अली उर्फ शेरा ने दो साल पहले अपनी पहली शादी और दो बच्चों की बात छिपाकर उनसे लव मैरिज की थी।
हाजिरा बेगम लायक अली के ही एसएमआई महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा है शादी के बाद कुछ समय तक हाजिरा बेगम को अपने घर पर रखा गया, लेकिन बाद में मारपीट शुरू हो गई। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्हें लायक अली की पहली पत्नी और बच्चों के बारे में पता चला और उन्होंने इसका विरोध किया, तो लायक अली और उसके भाइयों व परिवार के अन्य सदस्यों ने लगातार उनके साथ मारपीट की। उन्हें घर में रहने नहीं दिया गया और वहां से भगा दिया गया है।हाजिरा बेगम ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है।
तहरीर के आधार पर कल्याणपुर प्रधान प्रतिनिधि पति लायक अली उर्फ शेरा, उसके भाई पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हाफिज अली,कायम अली, मुबारक अली, लियाकत अली, आरिफ सैय्यद उर्फ लल्ला, आशिक सैय्यद उर्फ शोएब, और नाहिदा, नुसरत फातिमा, फहीम के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर मारपीट, गाली-गलौज, घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। हाजिरा बेगम ने बताया कि दो साल पहले उनकी लव मैरिज हुई थी, लेकिन अब उन्हें घर में नहीं रहने दिया जा रहा है।
परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन सभी ने मिलकर उन्हें मारा-पीटा और धमकी दी कि जो करना है कर लो।
गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण
