गोंडा जिले की धानेपुर पुलिस ने खाद विक्रेता आनंद पांडेय हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा जिले की धानेपुर पुलिस ने खाद विक्रेता आनंद पांडेय हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है।



 गोंडा जिले की धानेपुर पुलिस ने खाद विक्रेता आनंद पांडेय हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। आज पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी राजन शुक्ला उर्फ चंद्रमणि शुक्ला को गोंडा-उतरौला मार्ग पर बग्गी रोड नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


इस हत्याकांड में अभी भी अस्पताल संचालक अनिल ओझा, मुख्य आरोपी अनुपम शुक्ला के पिता और तीन से चार अज्ञात आरोपी फरार चल रहे हैं। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धानेपुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


पुलिस परिचितों, रिश्तेदारों और कॉल डिटेल के आधार पर संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है। अज्ञात आरोपियों की पहचान करने का प्रयास भी जारी है।दरअसल, यह घटना सोमवार 13 अप्रैल देर रात की है।


भांजे सत्य प्रकाश शुक्ला उर्फ सत्यम शुक्ला का झगड़ा सुलझाने गए 40 वर्षीय आनंद पांडेय की आरोपियों ने लाठी-डंडों से पिटाई की थी और गले पर चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। इससे पहले, धानेपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुपम उर्फ अनूप शुक्ला और राजन शुक्ला के पिता उदयभान शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।


धानेपुर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में पुलिस जुटी है और आनंद पांडेय हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आनंद पांडेय की मौत पिटाई से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कल मुख्य आरोपी अनुपम शुक्ला और चाचा उदयभान शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies