गोंडा में खाद विक्रेता आनंद पांडेय हत्याकांड के चार दिन बाद भी मुख्य आरोपी के पिता और अस्पताल संचालक पुलिस की पकड़ से बाहर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा में खाद विक्रेता आनंद पांडेय हत्याकांड के चार दिन बाद भी मुख्य आरोपी के पिता और अस्पताल संचालक पुलिस की पकड़ से बाहर

 


गोंडा में खाद विक्रेता आनंद पांडेय हत्याकांड के चार दिन बाद भी मुख्य आरोपी के पिता और अस्पताल संचालक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है।


13 अप्रैल की रात न्यू मेडि लाइफ अस्पताल में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी के पिता विनोद कुमार शुक्ला और अस्पताल संचालक अनिल ओझा को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामला धानेपुर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, आनंद पांडेय (40) अपने भांजे सत्य प्रकाश के विवाद को सुलझाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। सत्य प्रकाश वहीं वार्ड बॉय के रूप में कार्यरत है। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि अनुपम शुक्ला ने अपने साथियों के साथ मिलकर आनंद पांडेय पर हमला कर दिया।


मारपीट के दौरान अनुपम शुक्ला ने चाकू से गले पर वार कर आनंद पांडेय की हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने अस्पताल संचालक अनिल ओझा पर भी इस हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित की हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही, आरोपियों की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं, ताकि घटना में उनकी भूमिका की पुष्टि की जा सके।


थाना अध्यक्ष अरविंद यादव के अनुसार, फरार आरोपियों की तलाश जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ अस्पताल के कैमरों की फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies