गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज पुलिस चौकी के पास देर रात दो गुटों के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज पुलिस चौकी के पास देर रात दो गुटों के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई



 गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज पुलिस चौकी के पास देर रात दो गुटों के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह घटना भैया राघव राम मार्केट में आपसी कहासुनी को लेकर हुई, जिसमें लात-घूसों और बेल्ट का इस्तेमाल किया गया। यह मारपीट रोडवेज पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने झगड़ा शांत कराने के बजाय अपने मोबाइल फोन में घटना का वीडियो बनाते रहे।


मारपीट की सूचना पर कुछ देर बाद स्थानीय चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही कई युवक फरार हो गए, हालांकि रोडवेज चौकी पुलिस ने कुछ युवकों को दौड़ाकर हिरासत में लिया और उन्हें नगर कोतवाली ले जाया गया है।


आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह मारपीट आपसी वर्चस्व को लेकर हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गोंडा नगर कोतवाली और रोडवेज चौकी पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है।


नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट की घटना पर देर रात पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। उन्होंने पुष्टि की कि युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज चौकी प्रभारी को भी सख्स निर्देश दिया गया है कि ऐसे मामलों में तत्काल प्रभाव से कठोर कार्रवाई किया जाए फिर भी पुनः निर्देश दिया जा रहा है।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies