मनियर में सेवानिवृत्त शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर में सेवानिवृत्त शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित



प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

 बलिया (यूपी) विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन बलिया की मनियर इकाई द्वारा मनियर शिक्षा क्षेत्र मनियर में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मिकों का सम्मान समारोह उच्च प्राथमिक विद्यालय चोरकंड के प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष डॉ. धनश्याम चौबे ने कहा कि शिक्षक की सेवानिवृत्ति उसका अंत नहीं, बल्कि उसके गुरुतर दायित्वों की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कलयुग में शिक्षक-शिक्षा दोनों चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। कोशिश रहे कि गैर-शैक्षणिक कार्यों में व्यय होने वाला समय शिक्षा निर्माण में लगे, क्योंकि यह जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर है।विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मनियर सुरेंद्र यादव ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि उसका कार्यक्षेत्र व्यापक हो जाता है। वहीं, संरक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज को गढ़ने का कार्य करता है। यदि शिक्षकों को केवल शैक्षणिक कार्यों तक सीमित रखा जाए और गैर-शैक्षणिक जिम्मेदारियां न दी जाएं, तो शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन दिखेगा।मुख्य अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक शांति पांडेय एवं शिक्षणेत्तर कार्मिक रुस्तम अली को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्राम एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।समारोह में मुख्य रूप से मुहम्मद अजीजुर्रहमान, धीरज राय, ओमकार नाथ पांडेय, सुरेश वर्मा, संजय कुमार, राघवेंद्र यादव, सुनील शर्मा, रामाकांत, अरविंद सिंह, खुर्शीद आलम, नियाज अहमद, मृत्युंजय तिवारी, कुंदन सिंह, चंद्रभूषण, अशरफ अली, जितेंद्र वर्मा, विजय कुमार, सीता यादव, प्रभात सिंह, अनुज प्रसाद,आनंद सिंह, श्याम सुंदर वर्मा, संजय कुमार यादव,अखिलेश सिंह, नवीन सिंह ,अफरोज आलम, जयराम सहित सैकड़ों अध्यापकों ने भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उपेंद्र नारायण सिंह ने की तथा संचालन नित्यानंद पांडेय ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies