गोंडा में पतंग के मांझे से युवक घायल, बाल-बाल बची जान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा में पतंग के मांझे से युवक घायल, बाल-बाल बची जान

 


गोंडा में पतंग के मांझे से युवक घायल, बाल-बाल बची जान

गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुट्ठीगंज में पतंग के मांझे से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि समय रहते इलाज मिल जाने से उसकी जान बच गई।


मुट्ठीगंज निवासी अधिवक्ता अब्दुल वहीद ने बताया कि उनका छोटा भाई एचडीएफसी बैंक में फाइनेंस का काम करता है। काम खत्म करने के बाद वह घर लौट रहा था।


जिगर विद्यालय के सामने हुआ हादसा


जब वह जिगर विद्यालय के सामने पहुंचा, तभी अचानक उड़ती पतंग का तेज धार वाला मांझा उसके गले में फंस गया। मांझा गले को काटता हुआ निकल गया, जिससे वह घायल हो गया और काफी खून बहने लगा।


समय पर मिला इलाज


घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे डॉक्टर के पास ले जाकर इलाज कराया। फिलहाल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।


इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने खतरनाक मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है, क्योंकि इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies