ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन शाह के 83 वर्षीय पिता नरेश शाह का हृदयगत रुकने से हुआ निधन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन शाह के 83 वर्षीय पिता नरेश शाह का हृदयगत रुकने से हुआ निधन

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) थाना खेजुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बालूपुर के प्रधान प्रतिनिधि चंदन शाह (भाजपा) एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके लगभग 83 वर्षीय पिता स्व० नरेश शाह जी के सीने में अचानक दर्द हुआ। उन्हें उपचार हेतु परिजन चिकित्सालय ले जाने की तैयारी में लगे थें कि दर्द और तेज हो गया। और दिनांक 12 मार्च दिन गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से उनकी अचानक मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार दिनांक 13 मार्च दिन शुक्रवार को ग्राम पंचायत बालूपुर के स्थानीय शवदाहगृह में अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें एस टी मोर्चा (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० संजय गोंड, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप गोंड,जिला महामंत्री बबलू गोंड सत्येंद्र,जिला मंत्री अनिल गोंड, गोरक्ष प्रांत के साथ ही बालूपुर निवासी डॉ० मदन राम (बसपा जोन कॉर्डिनेटर) तथा ग्राम सभा चंदायर के प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार,महथापार के प्रधान प्रतिनिधि बबलू गोंड, ग्राम जेठवार के ग्राम प्रधान आनंद गोंड के साथ ही क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित व्यक्तियों द्वारा उक्त अंत्येष्टि स्थल पर उनकी आत्मा के शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

स्व० नरेश शाह जी अपने पीछे 75 वर्षीय पत्नी श्रीमती राधिका देवी के साथ वर्तमान ग्राम प्रधान पुत्रवधु श्रीमती सुमन देवी के साथ तीन पुत्रों में बड़े पुत्र प्रधान प्रतिनिधि चंदन शाह (भाजपा, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष), पुत्र किशन,पुत्र फूलचंद व दो पुत्रियों में श्रीमत राजवंशी देवी,कमल देवी, नाती / पोतों के साथ भरपुरा परिवार को छोड़ गए,

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies