प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) दिनांक 14 मार्च 2026 दिन शनिवार की शाम रसड़ा कस्बा के SKY होटल में राज ट्रेडर्स (बब्बन चौहान)ग्राम कोठिया,नगरा, बलिया के द्वारा स्टील फैब्रिकेटर्स के ट्रेनिंग हेतु कार्यक्रम रखा गया जिसमें P S S R कंपनी के डायरेक्टर जयदीप जी JSL कंपनी के लीड ट्रेनर हेमराज सैनी तथा साहू मेटल वाराणसी से आकाश गुप्ता के साथ-साथ क्षेत्र के सैकड़ो स्टील फैब्रिकेटर्स शामिल हुए । कार्यक्रम की शुरुआत राज ट्रेडर्स (बब्बन चौहान )के पिता श्री बालेश्वर चौहान जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात बब्बन चौहान ने आए अतिथियों को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ते(बुके) देकर स्वागत एवं सम्मानित किया। PSSR कंपनी के डायरेक्टर जयदीप जी ने स्टील पाइप की गुणवत्ता के बारे जानकारी दिया। JSL कंपनी के लीड ट्रेनर हेमराज सैनी ने कारीगरों से उनके काम में आने वाली परेशानियों के बारे में पूछा तथा उनका समाधान बताया। गोरखपुर से आए एंकर शाहीन ने अपने बात करने की खूबसूरत अंदाज से सब का दिल जीत लिया एवं अपने शेरो शायरी से लोगों को गुदगुदाती रहीं। सम्मानित अतिथियों में आलोक शुक्ला जिला महामंत्री (भाजपा) पंचम गुप्ता मंडल अध्यक्ष (भाजपा), पुष्पराज चौहान सेक्टर संयोजक (भाजपा), अभिषेक सिंह,गुलबदन ठेकेदार, मंगल चौहान, मुन्ना यादव आदि लोग शामिल रहे तथा अंत में बब्बन चौहान ने सबका आभार व्यक्त किया ।
