जिला कमांडेंट आयुष सिंह को मुख्यमंत्री सेवा पदक
प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) जिला कमांडेंट होमगार्ड आयुष सिंह को महाकुंभ मेले के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें मेले के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया।
महाकुंभ के दौरान आयुष सिंह ने पुलिस विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। उनके कुशल नेतृत्व और प्रभावी प्रबंधन के चलते मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो सका।उनके निर्देशन में होमगार्ड जवानों ने पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाई। इससे मेले के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को महत्वपूर्ण सहयोग मिला। इससे पहले जनपद बलिया के 256 होमगार्ड जवानों को भी महाकुंभ के दौरान उनके सराहनीय योगदान के लिए मुख्यमंत्री सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।
