प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) वीरों की धरती जवानों का देश, बागी बलिया उत्तर प्रदेश के लाल सत्येन्द्र यादव राजू , पूरे प्रदेश में रक्तवीर योद्धा के नाम से चर्चित हैं। जानकारी के अनुसार "मित्र सहायता परिवार" समाजसेवी संगठन के प्रबंधक सत्येंद्र यादव राजू को जिला सोनभद्र के दुद्धी में प्रगति फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित वीर बिरसामुंडा अन्तर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान से सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश के बागी बलिया के मंगल पाण्डे, चितू पाण्डेय,पूर्व प्रधानमंत्री स्व०चंद्रशेखर सिंह और श्री भृगु बाबा की तपोभूमि से निकला समाजसेवी रक्तवीर योद्धा सत्येन्द्र यादव राजू को मुख्य अतिथि हरिराम चोरो
(विधायक) दुद्धी सोनभद्र विशिष्ट अतिथि रूबी प्रसाद( पूर्व विधायक) दुद्धी व नगर पंचायत चेयरमैन राबर्ट्सगंज सोनभद्र एवं कमलेश मोहन चेयरमैन नगर पंचायत दुद्धी, संस्था संरक्षक सुरेन्द्र अग्रहरी के साथ ही कार्यक्रम आयोजक विकास अग्रहरी द्वारा प्रमाण पत्र,मोमेण्टो व मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान में देश विदेश से आये सैकड़ों रक्तवीरों, विरांगनाओं व समाजसेवीयों को उनके उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।वहीं
बलिया जिले के विधानसभा सिकंदरपुर अंतर्गत ग्राम सभा ढोरीडीह निवासी स्वर्गीय श्री परमात्मानंद यादव जी के पुत्र समाजसेवी रक्तवीर योद्धा सत्येन्द्र यादव राजू गांव, नगर व संपूर्ण के बलिया जिला के साथ ही पूरे प्रदेश स्तर पर भी अपने सामाजिक कार्यों का परचम लहरा रहें है। उनका जनमानस के लिए लगातार प्रयास जारी है। पिछले दिनों में जिले के निर्धन,अनाथ परिवार के बेटियों का सामूहिक विवाह करवाने में लगातार सफल प्रयास करते आ रहे है। राजू ने आज तक लगभग 70 बेटियों का विवाह सम्पन्न करा चुके हैं।
उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जो भी सामाजिक कार्य करते हैं,उसमें जनमानस के सहयोग से करते हैं। राजू जी ने अपने जीवन काल मे स्वयं 21बार रक्तदान कर चुके है,और 1000से अधिक साथियों को प्रेरित कर रक्तदान कर मदद के लिए निवेदन लगातार करते आ रहे हैं। अपने परिवार या किसी अन्य मित्र के जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ मौके पर जरूरत मंद बच्चों को शिक्षा की सामग्री जैसे कापी/ कलम और जरूरतमंदों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान, जरुरतमंदों में वस्त्र आदि का वितरण कर प्रसफुलित महसूस करते हैं। वे पर्यावरण संरक्षण के लिए जगह,जगह पौधा रोपण तथा असहाय जरुरतमंदों की सेवा धर्म और राष्ट्रीय की सेवा करने हेतु उन्हें अच्छा लगता है। ऐसे उत्कृष्ठ सामाजिक कार्य से अपना व अपने समाजसेवी संगठन " मित्र सहायता परिवार" का लगातार परचम लहराते हुए उत्कृष्ठ श्रेणी में ला खड़ा किया है। जनपद में इस नेक कार्य की जगह जगह चर्चा हो रही है।
