उप खनिजो के अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये कठोर कार्यवाही की जाये - माला श्रीवास्तव
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

उप खनिजो के अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये कठोर कार्यवाही की जाये - माला श्रीवास्तव



लखनऊ: 10 मार्च 2026

प्रदेश में उपखनिजों के अवैध खनन, अवैध परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सचिव/निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश श्रीमती माला श्रीवास्तव के निर्देश पर निदेशालय स्तर से विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान 06 से 08 मार्च 2026 तक आकस्मिक एवं गोपनीय रूप से संचालित किया गया।

अभियान के दौरान उपखनिजों का परिवहन करने वाले लगभग 409 वाहनों की सघन जांच की गयी। जांच में अधिकांश वाहन वैध परिवहन प्रपत्रों के साथ परिवहन करते हुए पाए गए, जबकि जिन वाहनों में अवैध परिवहन अथवा ओवरलोडिंग पायी गयी, उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की गयी। इस कार्रवाई के तहत लगभग 29,65,300 रुपये का अधिरोपण करते हुए धनराशि राजकोष में जमा करायी गयी।

अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सचिव/निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेश श्रीमती माला श्रीवास्तव ने अंतर्राज्यीय सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अन्य राज्यों से आने वाले उपखनिजों का परिवहन आईएसटीपी के साथ ही सुनिश्चित किया जाये तथा किसी भी दशा में ओवरलोडिंग न होने दी जाये। उन्होंने कहा कि जनपदों में स्थित खनन क्षेत्रों में सोर्स बिंदु पर ही लोडिंग मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाये तथा आवश्यकता पड़ने पर वहीं कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।

उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्थापित आईओटी आधारित पीटीजेड तथा एएनपीआर कैमरों से युक्त चेकगेट्स को 24×7 संचालित रखा जाये, जिससे वाहनों की सतत निगरानी की जा सके।

सचिव/निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेश ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही लगातार संचालित रखी जाये तथा शासन की मंशा के अनुरूप कठोरता से कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies