प्रयागराज: IGRS रैंकिंग में जनपद प्रयागराज को माह फरवरी में प्रदेश मे 11वीं रैंक प्राप्त होने पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा अपर जिलाधिकारी (नगर)/नोडल अधिकारी, IGRS एवं संपूर्ण IGRS टीम की प्रशंसा की गई और आगे भी रैंकिंग में सुधार हेतु प्रयास जारी रखने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि पूरी टीम के समर्पण, पारदर्शिता और बेहतर कार्यप्रणाली का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समयबद्धता, जिम्मेदारी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन से जनपद को आईजीआरएस रैंकिंग में यह स्थान दिलाया है। कहा कि इस दौरान जिन अधिकारियों के द्वारा आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में अच्छा कार्य किया उन्हें प्रोत्साहन और जिनके कार्य में कमी पाई गई, उनके विरुद्ध आवश्यक कठोर कार्यवाही भी की गई। इस पूरी प्रक्रिया में सभी विभागों ने एक टीम की तरह कार्य किया। आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सतत मॉनिटरिंग की गयी।
माह फरवरी में जनपद प्रयागराज को रैंकिंग के निर्धारण में कुल 140 में से 133 अंक प्राप्त हुए, जो कि टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि
भविष्य में भी हमारा यही प्रयास रहेगा कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध तथा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होने कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए और अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है, जिससे जनता की अधिक से अधिक शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके तथा उन्हें समय पर शिकायतों का समाधान प्राप्त हो सके।
अपर जिलाधिकारी (नगर) ने समस्त अधिकारियों एवं उनकी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी उत्साह, निष्ठा और दक्षता के साथ कार्य करते हुए प्रयागराज को निरंतर नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया जाएगा।
