अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में “ASMITA महिला एथलेटिक्स लीग” का सफल आयोजन किया गया।
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में “ASMITA महिला एथलेटिक्स लीग” का सफल आयोजन किया गया।

 


प्रयागराज: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में “ASMITA महिला एथलेटिक्स लीग” का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल “ASMITA के अंतर्गत माय भारत, प्रयागराज एवं भारतीय खेल प्राधिकरण, खेल विभाग यूपी के संयुक्त समन्वय से खेलो इंडिया योजना के ‘स्पोर्ट्स फॉर विमेन’ घटक के अंतर्गत संपादित की गई।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी, आई० ए० एस०, हर्षिका सिंह रहीं। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अंडर-18 वर्ग की 400 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ कराया। अपने संबोधन में उन्होंने उपस्थित महिला प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि 

“यह बात सच है कि महिलाओं के पास कठिनाइयाँ अधिक हैं, लेकिन आगे बढ़ने के लिए दोगुनी ताकत से मेहनत करने की आवश्यकता होती है। आज के नए भारत में महिलाएँ हर क्षेत्र में उच्च स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, चाहे वो खेल हो या प्रतियोगी परीक्षाएं, बोर्ड परीक्षाएं उन्होंने महिला दिवस पर सभी महिलाओं को मजबूती से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया एवं शुभकामनाएं दीं।”


प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ की स्पर्धाएँ विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों के लिए मनोरंजक सामूहिक खेल रस्साकशी का भी आयोजन किया गया, जिसमें दो विजेता टीमों को प्रमाण-पत्र, टी-शर्ट एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।


प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय विजेताओं को प्रमाण-पत्रों, टी शर्ट, मेडल का वितरण सिटी मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार सिंह, माय भारत प्रयागराज की उपनिदेशक जागृति पांडेय तथा क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार द्वारा किया गया।



दौड़ प्रतियोगिताओं के प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का विवरण निम्नानुसार है—


अंडर 13 - 100 मी० में ईशानवी यादव ने तथा 200 मी० और 400 मी० में इशिता ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी। वहीं द्वितीय स्थान पर इन्हीं रेस में क्रमशः साक्षी गुप्ता, वाशु भारतीया तथा अनन्या निषाद रहीं । तृतीय स्थान 100 मी० तथा 200 मी ० दौड़ में रिया यादव तथा 400 मीटर में अध्या गुप्ता रहीं।


अंडर - 18 में 100, 200 तथा 400 मीटर में प्रथम तीनों मेडल खुशी यादव को मिले। वहीं द्वितीय स्थान पर इन्हीं रेस में क्रमशः नाविका , मोहिनी तथा नगमा बानो रहीं । तृतीय स्थान 100 मी० में नगमा बानो तथा 200 मी ० और 400 मीटर में पतंजलि रहीं।


18 वर्ष से ऊपर में ......100, 200 मी० में प्रथम रेशमी यादव तथा 400 मीटर में पूजा पटेल रही। वहीं द्वितीय स्थान पर 100 तथा 200 मी० शालू सिंह व 400 में शीतल सिंह रहीं । तृतीय स्थान 100 एवं 400 में श्रेया सिंह तथा 200 मी० में प्रतिमा सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।


कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं एवं बालिकाओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता ने महिलाओं में खेलों के प्रति जागरूकता एवं उत्साह को और अधिक प्रोत्साहित किया।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूर्व चैंपियन एथलीट श्री अक्षत कुमार (लॉन टेनिस) ने खेलो इंडिया के समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं उप क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद का विशेष सहयोग रहा। शिक्षा विभाग से क्रीड़ा सचिव श्री बृजेश भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों से महिलाओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने में सहयोग प्रदान किया।


माय भारत, प्रयागराज द्वारा आयोजित इस पहल ने महिलाओं एवं बालिकाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का संचालन देवी प्रसाद तथा अमरेश दुबे ने किया तथा मेरा युवा भारत की टीम से राम अवध कुशवाहा, अमन, निर्मल, नितिन, वंशिका पाठक, उमा श्री रहे।


(जागृति पांडेय)

उपनिदेशक

माय भारत, प्रयागराज

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies