कंपोजिट विद्यालय पन्दह में ‘नव आरम्भ उत्सव’ का भव्य आयोजन, नन्हे-मुन्ने बच्चों का हुआ स्वागत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कंपोजिट विद्यालय पन्दह में ‘नव आरम्भ उत्सव’ का भव्य आयोजन, नन्हे-मुन्ने बच्चों का हुआ स्वागत

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) शिक्षा क्षेत्र पन्दह स्थित कंपोजिट विद्यालय पन्दह में ‘नव आरम्भ उत्सव’ (बाल वाटिका एवं स्कूल अभिनंदन समारोह) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का चिन्हांकन एवं नामांकन कर उन्हें विद्यालय से जोड़ना रहा।



इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा नवप्रवेशी बच्चों का तिलक, पुष्प एवं स्वागत गीत के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को शिक्षा के महत्व एवं प्रारंभिक बाल शिक्षा की भूमिका के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न रोचक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे वे विद्यालय के वातावरण में सहज रूप से घुल-मिल सकें। उपस्थित अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार के प्रयासों को सराहा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


अंत में विद्यालय परिवार ने सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने तथा शिक्षा के प्रति प्रेरित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उत्साह और खुशी भरे माहौल के बीच हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies