जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक आयोजित
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक आयोजित



 जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक आयोजित की गई । बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यकमों की समीक्षा करते हुए MPCDSR पोर्टल पर पूरे वित्तीय वर्ष में एक भी बाल मृत्यु की रिपोर्ट नहीं किए जाने पर चिकित्सा अधीक्षक बहरिया, रामनगर, चाका, सैदाबाद,कोराव, कौड़ीहार एवं सोरांव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये हैं । जिलाधिकारी ने इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने पर डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश सिंह को कारण बताओ नोटिस पत्र जारी करने का निर्देश सीएमओ को दिया. उन्होंने आशाओं से उनके क्षेत्र में हुई बाल मृत्यु की रिपोर्टिंग प्राप्त करने में लापरवाही को दृष्टिगत डीसीपीएम अशफाक अहमद का वेतन रोकने का निर्देश दिया. एचबीएनसी विजिट नहीं करने पर जिलाधिकारी ने बीसीपीएम कोराव, करछना, बहरिया, उरुवा, फूलपुर तथा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शंकरगढ़, उरुवा, सैदाबाद, कौंधियारा, हंडिया धनुपुर चाका एवं बहादुरपुर का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने का निर्देश सीएमओ को दिया है . ब्लॉक स्तरीय टीकाकरण समीक्षा बैठकों में प्रतिभाग नहीं करने पर जिलाधिकारी ने बीसीपीएम कौंधियारा,कोराव तथा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धनपुर, होलागढ़, कौड़ीहार, कोराव , फूलपुर एवं रामनगर को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने का निर्देश दिया. आशाओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों का आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस को निर्देशित किया है। आयुष्मान कार्ड बनाने जाने में जनपद की रैंकिंग खराब रहने पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त किया तथा समस्त चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि वे डीपीओ तथा जिला पूर्ति अधिकारी से समन्वय करते हुए समस्त पात्र व्यक्तियों का कार्ड बनाना सुनिश्चित करें. जिलाधिकारी ने कल शाम तक समस्त जीरो पावर्टी व्यक्तियों का शत प्रतिशत गोल्डेन कार्ड बनाने का निर्देश दिया.

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री अरुन कुमार तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies