मुख्य विकास अधिकारी ब्लॉक मनियर का सी डी ओ ने किया निरीक्षण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य विकास अधिकारी ब्लॉक मनियर का सी डी ओ ने किया निरीक्षण

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास खण्ड मनियर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक परिसर की बुनियादी सुविधाओं, कार्यालय के रख-रखाव और जन-सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की।सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कार्यालय तक पहुँचने वाला रास्ता अत्यंत संकरा और टेढ़ा मेढ़ा होने से नाराजगी जाहिर की। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई होती होगी। जिसकी समाधान के लिए खण्ड विकास अधिकारी डॉ शत्रुघ्न कुमार सिंह से विकास खंड मनियर तक पहुंचने वाली सड़क की समस्या के समाधान हेतु ब्लॉक प्रमुख और स्थानीय काश्तकारों के साथ समन्वय स्थापित कर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। ताकि ब्लॉक तक 16 फीट चौड़ी सीधी सड़क का निर्माण कराया जा सके। कार्यालय की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से परिसर के रेनोवेशन (जीर्णोद्धार) का कार्य पूर्व से प्रस्तावित है। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नवीनीकरण का कार्य आगामी अप्रैल माह से अनिवार्य रूप से प्रारंभ कर दिया जाए।सीडीओ ने बैठकों के सुचारू संचालन हेतु मीटिंग हॉल में आधुनिक लाइट व्यवस्था और स्पष्ट साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिया। ताकि कक्ष की पहचान और उपयोगिता सुनिश्चित हो सके। अधिकारियों को सचेत किया कि विकास कार्यों और कार्यालय प्रबंधन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समयबद्ध तरीके से सभी सुधार कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies