ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन शाह के 83 वर्षीय पिता नरेश शाह जी के तेरही में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन शाह के 83 वर्षीय पिता नरेश शाह जी के तेरही में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

 


श्रद्धांजलि समारोह में उमड़े जनप्रतिनिधि व दिग्गज सम्मानित लोग


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) थाना खेजुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बालूपुर के प्रधान प्रतिनिधि चंदन शाह (भाजपा) एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष के लगभग 83 वर्षीय पिता स्व० नरेश शाह जी के तेरही दिनांक 28 मार्च दिन शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि समारोह में भिन्न भिन्न राजनैतिक पार्टियों व व्यक्तित्व के धनी लोगों में सपा के जिलाध्यक्ष रामजी यादव,बीएसपी के सिकंदरपुर विधानसभा के महामंत्री मंजीत यादव, सुहेलदेव पार्टी के राजू विद्यार्थी,जितेंद्र यादव,गोरख यादव,मुन्ना गुप्ता,शेषनाथ यादव,संतोष ठाकुर,राजनरायन शर्मा इत्यादि के साथ ही गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अनेक गांव के प्रधान प्रतिनिधि,मीडिया कर्मी एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं ने इस श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित हो, दिवंगत आत्मा के शांति के लिए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तदोपरांत प्रीतिभोज में सम्मिलित हो भोजन ग्रहण किया गया।

स्व० नरेश शाह जी अपने पीछे 75 वर्षीय पत्नी श्रीमती राधिका देवी के साथ वर्तमान ग्राम प्रधान पुत्रवधु श्रीमती सुमन देवी के साथ तीन पुत्रों में बड़े पुत्र प्रधान प्रतिनिधि चंदन शाह (भाजपा, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष), पुत्र किशन,पुत्र फूलचंद व दो पुत्रियों में श्रीमत राजवंशी देवी,कमल देवी, नाती / पोतों के साथ भरपुरा परिवार को छोड़ गए,

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies