गौरा चौकी के व्यापारियों ने फूड इंस्पेक्टर पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गौरा चौकी के व्यापारियों ने फूड इंस्पेक्टर पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।



 #gonda गौरा चौकी के व्यापारियों ने फूड इंस्पेक्टर पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।

व्यापारियों का आरोप है कि फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार आए दिन बिना तय समय छापेमारी कर प्रताड़ित करते हैं।

छोटे व्यापारियों से 20 से 50 हजार रुपये की मांग और सामान जबरन उठाने के आरोप लगाए गए।

व्यापारियों ने तेल चोरी कर ले जाने का भी गंभीर आरोप लगाया।

प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य अमर यादव भी व्यापारियों के समर्थन में मौजूद रहे।

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि उत्पीड़न नहीं रुका तो दुकानें बंद कर दी जाएंगी।

वहीं फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार ने अवैध वसूली के आरोपों को निराधार बताया।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies