गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के डिडसिया कला निवासी विनोद कुमार ने एक निजी अस्पताल पर आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के बावजूद पैसे वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में देवीपाटन मंडल आयुक्त शशि भूषण लाल सुनील के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित विनोद कुमार के अनुसार, 2 जनवरी 2026 को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें पहले मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें गोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
⸻
💳 आयुष्मान कार्ड दिखाया, फिर भी मांगे पैसे
विनोद कुमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती के समय स्टाफ ने उनका आयुष्मान कार्ड जांचा और कार्ड के माध्यम से इलाज किए जाने की बात कही। लेकिन इलाज शुरू होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने यह कहकर नकद भुगतान की मांग की कि आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं किया जाएगा।
पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल ने उनसे यह कहकर पैसे जमा कराए कि
👉 आईसीयू में आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा नहीं है।
इस दौरान विनोद कुमार से इलाज के नाम पर करीब 44 हजार रुपये वसूल लिए गए।
⸻
📄 पहले भी की गई थी शिकायत
विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पहले
• मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संतलाल पटेल
• जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन
को भी लिखित शिकायत दी थी, लेकिन वहां से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद पीड़ित ने अब मंडल आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है।
⸻
👨⚖️ जांच का आश्वासन
देवीपाटन मंडल आयुक्त शशि भूषण लाल सुनील ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण
