एसएसबी जवान शंभू सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, क्षेत्र में शोक की लहर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

एसएसबी जवान शंभू सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, क्षेत्र में शोक की लहर

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

नित्यानंद सिंह जिला संवाददाता 

बैरिया (बलिया) मुरलीछपरा विकास खंड अंतर्गत इब्राहिमाबाद गांव निवासी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान शंभू सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार की सुबह गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। जैसे ही जवान का शव उनके पैतृक आवास पर पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां और पत्नी की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया, वहीं गांव व आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, ददन सिंह के पुत्र शंभू सिंह वर्ष 2011 में एसएसबी में नियुक्त हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती सिलीगुड़ी में थी। वहां के प्रशासन द्वारा परिजनों को बताया गया कि जवान की मौत छत से गिरने के कारण हुई है।

हालांकि, परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि शंभू सिंह पूरी तरह स्वस्थ थे शनिवार को 2:00 तक बात हुई थी परिस्थितियां सामान्य थीं, ऐसे में अचानक इस तरह की मौत कई सवाल खड़े करती है।

बताया गया कि यह घटना शनिवार रात की है, जबकि रविवार सुबह परिजनों को फोन के माध्यम से जवान के निधन की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

स्वर्गीय शंभू सिंह अपने पीछे पत्नी और दो मासूम पुत्र छोड़ गए हैं, जिनमें एक की उम्र लगभग 10 वर्ष तथा दूसरे की उम्र करीब 8 वर्ष बताई जा रही है।

सोमवार को दोपहर बाद जवान का अंतिम संस्कार गंगा घाट पचरुखिया पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान माहौल अत्यंत भावुक रहा। ग्रामीणों, परिजनों एवं क्षेत्रीय लोगों ने नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी।

ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि शहीद जवान के परिवार को न्याय मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies