मण्डलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 में कक्षा-6 व 9 के छात्र-छात्राओं की प्रवेश परीक्षा एवं विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता के सम्बंध में की बैठक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मण्डलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 में कक्षा-6 व 9 के छात्र-छात्राओं की प्रवेश परीक्षा एवं विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता के सम्बंध में की बैठक

 


मण्डलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 में कक्षा-6 व 9 के छात्र-छात्राओं की प्रवेश परीक्षा एवं विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता के सम्बंध में की बैठक


कक्षा-6 एवं 9 में छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 08 मार्च को

परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की तिथि 15 फरवरी तक

मण्डलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय में गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषय के विशेषज्ञ अध्यापकों की कक्षाएं आयोजित कराये जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश


प्रयागराज 02 फरवरी

मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को गांधी सभागार में अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम बेलहट, तहसील कोरांव में वित्तीय वर्ष 2026-27 में कक्षा-6 व 9 में छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा एवं शिक्षा की गुणवत्ता के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपश्रमायुक्त ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा-6 एवं 9 के छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु 08 मार्च को परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतु छात्र-छात्राएं खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं श्रम विभाग कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कर सकते है। प्रवेश हेतु ऑनलाइन भी आवेदन किए जा सकते है। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं कोविड काल में निराश्रित हुए बच्चे, जिनका महिला एवं बाल विकास में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवायोजना के अर्न्तगत आते हो, पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए तहसील स्तर एवं जिला स्तर पर परीक्षा केन्द्र चयनित किए जाने है। मण्डलायुक्त ने इस सम्बंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रवेश परीक्षा सेंटर के लिए विद्यालयों का चयन किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। मण्डलायुक्त ने कक्षा-6 एवं कक्षा-9 में छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा है, जिससे कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं आवेदन कर सके। मण्डलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए शिक्षा में और गुणवत्ता के लिए यदि किसी और संसाधन की आवश्यकता हो, तो उसको लिखित रूप से उपलब्ध कराये जाने के लिए प्रधानाचार्य को कहा है। बैठक में अटल आवासीय विद्यालय में गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषय के लिए समय-समय पर विषय विशेषज्ञ अध्यापकों की कक्षाएं आयोजित कराये जाने के लिए कहे जाने पर मण्डलायुक्त ने जिला विद्यालय निरीक्षक को इस सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि निरंतर रूप से बच्चों की मॉक परीक्षा ली जाये एवं पढ़ाई में कमजोर बच्चों को चिन्हित कर उनकी आवश्यकतानुसार विशेष कक्षाएं आयोजित की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, उपश्रमायुक्त श्री सुमित कुमार सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies