गोंडा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: मुंबई की महिला से 7 साल तक शोषण, घर बुलाकर फिर किया दुष्कर्म
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: मुंबई की महिला से 7 साल तक शोषण, घर बुलाकर फिर किया दुष्कर्म



गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला का लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी रामबाबू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


पीड़ित महिला मुंबई की निवासी है। पुलिस के मुताबिक, करीब सात साल पहले आरोपी रामबाबू मुंबई में मजदूरी के दौरान महिला के संपर्क में आया। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों साथ रहने लगे। इस दौरान आरोपी ने महिला से शादी का वादा किया और वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।


महिला का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी चार महीने पहले अचानक मुंबई छोड़कर गोंडा अपने गांव लौट आया और शादी से साफ इनकार कर दिया। महिला किसी तरह आरोपी का पता लगाकर 5 फरवरी को गोंडा पहुंची और दो दिन तक उसके घर पर रुकी। इस दौरान भी आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए। 7 फरवरी को जब महिला ने दोबारा शादी की बात की, तो आरोपी ने इंकार करते हुए उसे घर से निकाल दिया।


इसके बाद पीड़िता ने कटरा बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।


थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies