सील पड़ी दुकान से 20 पेटी शराब जब्त, आबकारी कार्रवाई तेज
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सील पड़ी दुकान से 20 पेटी शराब जब्त, आबकारी कार्रवाई तेज

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) मनियर सुल्तानपुर मार्ग बस स्टैंड के समीप तीन माह से सील पड़ी देशी मदिरा दुकान पर आबकारी विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। स्थानीय पुलिस की मदद से कटरा मालिक सोनू मिश्रा की मौजूदगी में दुकान से करीब 20 पेटी शराब जब्त कर ली गई। आबकारी टीम ने शराब को गाड़ी में लादकर थाने ले जाई।आबकारी टीम के अनुसार, अनुज्ञापी सुगंधी वर्मा की दुकान का लाइसेंस निरस्त होने के बाद यह छापेमारी हुई। बांसडीह आबकारी निरीक्षक संदीप यादव ने बताया कि 24 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दुकान से प्लास्टिक झिल्ली में कच्ची शराब बेचे जाते दिखा। इस पर पुलिस ने सुगंधी वर्मा, सेल्समैन काशीनाथ यादव व राजेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।निरीक्षक यादव की तहरीर में उल्लेख है कि मुखबिर की सूचना पर तलाशी में दुकान से 12 प्लास्टिक झिल्लियों में बंधी करीब पांच लीटर कच्ची शराब, एक झिल्ली में चार सिरिंज, 21 फेवीक्विक, एक किलो फिटकरी, 13 नीडल, 16 पावर हाउस ब्रांड 200 एमएल टेट्रा पैक, 16 दबंग ब्रांड व 16 बंटी बबली पाए गए। दुकान में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।वायरल वीडियो 24 नवंबर 2025 की सुबह करीब 9 बजे सोशल मीडिया पर आया, जिसमें एक व्यक्ति प्लास्टिक झिल्ली में कच्ची शराब लेकर बाहर निकलता नजर आया। वीडियो वायरल होते ही सेल्समैन फरार हो गए। ग्राहकों की भारी भीड़ लगी, लेकिन कोई सेल्समैन नहीं मिला। स्थानीय शिकायत पर मनियर पुलिस ने अनुज्ञापी को सूचना देकर दुकान बाहर से ताला लगवाया। आबकारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर सील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies