थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा 01 हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा 01 हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



 श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज श्री अभिषेक दवाच्या के नेतृत्व में थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-526/25 धारा 103(1),238ए बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त इन्तजार पुत्र मो0 हारून वर्तमान पता भैरवनाथ पुरवा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा स्थायी पता सकरौरा पश्चिमी थाना को0 कर्नलंगज गोण्डा को लखनऊ गोण्डा मार्ग सब्जी मण्डी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 


*घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 04.12.2025 को थाना कर्नलगंज क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला बम्पुलुस निवासी अकबर अली उर्फ चौधरी (उम्र लगभग 40 वर्ष) का शव खैरुद्दीन शाह कब्रिस्तान के पीछे स्थित खेत में बने कुएँ से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगण द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट/डॉग स्क्वाड टीम को घटना स्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करायी गयी। मृतक की पत्नी श्रीमती नगमा की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 कर्नलगंज में 04 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें दिनांक 10.12.2025 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के उपरान्त दौरान दोषी पाए गए 03 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार माननीय न्यायालय रवाना किया गया था। आज दिनांक 03.02.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्त इन्तजार पुत्र मो0 हारून को लखनऊ गोण्डा मार्ग सब्जी मण्डी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 


*अभियुक्त का नाम पता-*

01. इन्तजार पुत्र मो0 हारून वर्तमान पता भैरवनाथ पुरवा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा


*पंजीकृत अभियोग-*

01. मु0अ0सं0-526/25 धारा 103(1),238ए बीएनएस थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।


*गिरफ्तार कर्ता टीम-*

01. प्र0नि0 नरेन्द्र प्रताप राय। 

02. हे0का0 दीपक मिश्रा। 

03. हे0का0 सुभाष कुमार यादव।   

गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies