मोतीगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

मोतीगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-25/26, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त- विपिन कुमार सिंह पुत्र भवानी भीख सिंह निवासी परासपट्टी मझवार थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा चौबेपुर नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।


*घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 02.02.2026 को प्र0नि0 मोतीगंज को क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग के दौरान जनता से सूचना प्राप्त हुई कि विपिन कुमार सिंह पुत्र भवानी भीख सिंह निवासी परासपट्टी मझवार, थाना उमरी बेगमगंज, जनपद गोण्डा द्वारा एक संगठित अपराधी गिरोह संचालित किया जा रहा है, जिसका सक्रिय सदस्य अर्जुन पाठक पुत्र जय जय राम पाठक निवासी धनुही लोहंगपुर, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा है। उक्त गिरोह समाज में भय एवं आतंक फैलाकर फिरौती हेतु अपहरण जैसे गंभीर अपराध कारित करता है। उक्त गिरोह का कृत्य उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के अन्तर्गत दण्डनीय पाया गया। गिरोहचार्ट तैयार कर अनुमोदन उपरान्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें आज दिनांक 03.02.2026 को थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा गैंग लीडर विपिन कुमार सिंह पुत्र भवानी भीख सिंह निवासी परासपट्टी मझवार थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा चौबेपुर नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 


*गिरफ्तार अभियुक्त-*

01. विपिन कुमार सिंह पुत्र भवानी भीख सिंह निवासी परासपट्टी मझवार थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।


*पंजीकृत अभियोग-*

01. मु0अ0सं0-25/26, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।


*गिरफ्तार कर्ता टीम-*

01. प्र0नि0 अरविन्द यादव थाना मोतीगंज।

02. व0उ0नि0 रामभवन पासवान।

03. हे0का0 जितेन्द्र कुमार यादव।

04. का0 गगनचन्द यादव।

  गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies