केदारनाथ पांडे ने धूमधाम से कराई 22 जोड़ो की शादी
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

केदारनाथ पांडे ने धूमधाम से कराई 22 जोड़ो की शादी

 


गोंडा जिले के मोतीगंज के रहने वाले समाजसेवी और जीकेन सीटिंग कलेक्शन के मालिक केदारनाथ पांडे ने अपनी पत्नी गीता पांडे के साथ मिलकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीब और असहाय बेटियों की शादियां धूमधाम से कराई उन्होंने यह संकल्प पांच वर्ष पूर्व लिया था तबसे लगातार ही वो जिले की गरीब और बेसहारा बेटियों का विवाह करा रहें है इस साल मोतीगंज के श्रीमति शांति देवी इंटर कॉलेज में पंचम सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ जिसके संयोजक सुशील शुक्ला जिला पंचायत सदस्य थे उनकी देख रेख में कुल 22 जोड़ो का विवाह सकुशल संपन्न हुआ इसमें भेंट के तौर पर उन्हें टीवी फ्रिज कूलर वाशिंग मशीन सोफा बेड और अन्य घरेलू उपकरण साथ ही स्त्री आभूषण भी दिए गए इस बार 22 जोड़ो में शालिनी संग रोहित , प्रियंका संग राजाराम , नन्दिनी संग विनोद ,माधुरी संग अमन, कोमल संग जगदम्बा ,बबिता संग मोनू , मोहिनी संग लवकुश , रिंका संग संतोष कुमार ,रूबी संग संतोष , शिवानी संग संजय , शिवानी संग हरीश , पूजा संग बन्दू , कीर्ति संग सुरेश कुमार , रीमा देवी संग सुरेश कुमार प्रियंका संग गौरी शंकर , प्रिया संग बालकराम ,लक्ष्मी संग धर्मवीर , संजू संग मुकेश , ननका संग सत्यम , जया देवी संग अर्जुन , पार्वती संग मनोज , कंचन देवी संग रन्जीत शामिल थे इस कार्यक्रम के दौरान वर वधुओं को आशीर्वाद देने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा , जिला पंचायत सदस्य अमित सिंह , विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह व अन्य गणमान्य उपस्थिति रहें 

केदारनाथ पांडे ने कहा कि उनका सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि कोई भी माता पिता बेटियों को बोझ न समझें बेटियों को खूब शिक्षा दें और यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो उसके लिए नाथ सेवा ट्रस्ट सदैव तत्पर हैं 


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies