SIR प्रक्रिया की टीम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में टीम को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर उपजिला अधिकारी बांसडीह व तहसीलदार बांसडीह ने सम्मानित किया।
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

SIR प्रक्रिया की टीम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में टीम को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर उपजिला अधिकारी बांसडीह व तहसीलदार बांसडीह ने सम्मानित किया।

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

 बलिया (यूपी) मनियर बस स्टैंड स्थित एक होटल में रविवार की रात को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव,नगर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लॉक स्तरीय अधिकारी (BLO) एवं सुपरवाइजरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से

इस अवसर पर सभी सुपरवाइजर एवं BLO उपस्थित रहे, जिन्हें प्रशस्ति पत्र,अंगवस्त्र एवं फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में टीम भावना से कार्य करने की भावना की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी, निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी/उपजिलाधिकारी 362 बांसडीह विधानसभा तथा नितिन कुमार सिंह, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी/तहसीलदार 362 बांसडीह विधानसभा उपस्थित रहे। सुपरवाइजर गण एवं BLO ने अपनी बात रखते हुए तहसीलदार नितिन कुमार सिंह के नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि तहसीलदार के कुशल मार्गदर्शन में जो कार्य कठिन लग रहा था, वह आसानी से पूरा हो गया।

 एक BLO ने कहा,"तहसीलदार सर के नेतृत्व में हमने रात-दिन एक कर दिया और लक्ष्य हासिल कर लिया।"उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी ने तहसीलदार नितिन कुमार सिंह की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी टीम अत्यंत उत्कृष्ट रही। उन्होंने बताया कि SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस वितरण का लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष 35 प्रतिशत कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रियदर्शी ने कहा,"नितिन कुमार सिंह की टीम ने बांसडीह क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।" उत्तर में तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि रात-रात भर जागकर उन्होंने टीम को मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे कार्य में गति आई। कार्यक्रम में 1 से 31 बूथों का निरीक्षण जिम्मेदारी तहसीलदार नितिन कुमार सिंह के पास थी, जिन्होंने इसे सफलतापूर्वक निभाया। सुपरवाइजर एवं BLO में संजय कुमार, विशु पांडेय, रमेश यादव, श्याम सुंदर वर्मा, अनिल गुप्ता, अनुज कुमार, चमन लाल, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, निखिलेश यादव, अब्दुल सलाम, मृत्युंजय कुमार सिंह, सुनील पांडेय, विशाल कुमार सिंह, छोटेलाल, अनिल पाठक, सुरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार रखे और SIR प्रक्रिया की सफलता में योगदान का श्रेय टीम वर्क को दिया। कार्यक्रम का संचालन कुशलतापूर्वक अनुज कुमार ने किया। यह आयोजन न केवल SIR प्रक्रिया में लगे कार्मिकों का मनोबल बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ, बल्कि आगामी चरणों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बना। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन संबंधी कार्यों को और मजबूत बनाने में यह समारोह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies