लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी गंगोत्री देवी इण्टर कॉलेज की अनोखी विज्ञान प्रदर्शनी
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी गंगोत्री देवी इण्टर कॉलेज की अनोखी विज्ञान प्रदर्शनी

 



लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी  गंगोत्री देवी इण्टर कॉलेज की अनोखी विज्ञान प्रदर्शनी


विकसित भारत की संरचना व रक्षा थीम पर आधारित रहीं विज्ञान प्रदर्शनी


मेधावियों ने अपनी तकनीकी प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) शिक्षा जगत में एक से बढ़कर एक उपलब्धियों व सफलताओं को अपने नाम करनें वाले व उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने वाले सिकंदरपुर स्थित शिक्षण संस्थान गंगोत्री देवी इंटर कालेज में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के शुभ अवसर पर भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विज्ञान एवं नवाचारों से संबंधित विभिन्न आधुनिक मॉडलों का निर्माण कर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता के साथ ही अपनी प्रतिभा का बेहद हीं शानदार प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक डॉ नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने किया। अपनें संबोधन में प्रबंधक डॉ नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आज का आधुनिक युग विज्ञान व अविष्कारों का युग है। वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता एवं नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। इससे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है। आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने वाई फाई तकनीक, स्वचालित प्रणालियों, जल संरक्षण, भूकंप, वर्षा जल संचयन, आधुनिक यातायात प्रणाली, रोबोट, रक्षा, सुरक्षा अलार्म, एयर क्लीनर, 3-D होलोग्राम, सड़क सुरक्षा, आधुनिक सिचाई पद्धति, डीएनए आधारित एवं जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी विभिन्न तकनीकों पर अनेक मॉडलों का निर्माण कर उनका शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न आकर्षक एवं महत्वपूर्ण मॉडलों की अतिथियों व आगंतुकों ने भूरी भूरी प्रशंसा कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय यादव पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, बलिया और विशिष्ठ अतिथि सुनील कुमार उप जिलाधिकारी सिकन्दरपुर ने संयुक्त रूप से विज्ञान प्रदर्शनी का गहनता पूर्वक अवलोकन किया। इस दौरान अतिथियों ने छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के मॉडलों का अवलोकन करते हुए विस्तार पूर्वक हर प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए अतुलनीय मॉडल्स और बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की भूरी भूरी सराहना की। मुख्य अतिथि संजय यादव ने विद्यार्थियों से हमेशा नवाचार युक्त रचनात्मक सोच रखने की सलाह दीं। कहा कि विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी पूरी ऊर्जा को लगाएं तथा हमेशा सकारात्मक सोच के साथ हर कार्य को करें। बच्चों को प्रेरित करते हुए विशिष्ठ अतिथि सुनील कुमार ने कहा कि आज इनोवेशन का जमाना हैं। नित प्रतिदिन नवाचार को हर क्षेत्र में तेजी के साथ बढ़ावा मिल रहा हैं और इससे बेहतर परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने विज्ञान के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत पर पूरजोर बल दिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। अपने संबोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि आधुनिक विज्ञान परियोजनाओं को डिजाइन और विकसित करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने से रचनात्मकता बढ़ती हैं और नई सोच को बढ़ावा मिलता है। छात्रों को आलोचनात्मक रूप से सोचने, समस्याओं को हल करने और नए विचारों की खोज करने की चुनौती दी जाती हैं, जो विज्ञान के क्षेत्र में और उससे परे आवश्यक कौशल को बढ़ावा देता हैं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने सफल कार्यक्रम हेतु सभी शिक्षकों व शिक्षिकाओं सहित सभी आगंतुकों को बधाई देते हुए सभी के प्रति अपना आभार जताया। इस दौरान विद्यालय परिसर में शिक्षक व शिक्षिकाओं समेत सैकड़ों की संख्या में अभिभावक गण भी मौजूद रहें। विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल वर्मा व शानदार संचालन त्रिलोकी नाथ पाण्डेय और अरविंद वर्मा ने किया।


इनसेट-

बच्चों के वैज्ञानिक सोच की खूब हुई चर्चा-

विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान एक से बढ़कर एक मॉडल्स ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। बच्चों की शानदार प्रतिभा ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे आगंतुकों को दांतो तले अंगुली चबाने को मजबूर कर दिया। प्रदर्शनी के दौरान एक आगंतुक ने कहा कि वाकई गंगोत्री के छात्र छात्राएं छोटा पैकेट बड़ा धमाल हैं। बच्चों की रचनात्मक सोच व समर्पण ने विज्ञान प्रदर्शनी को और भी अनोखा व अतुलनीय बना दिया हैं। आगे चलकर यही बच्चे भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में काम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies