शहिद नायक /जी डी का 38 वां शहादत दिवस मनाया गया।
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

शहिद नायक /जी डी का 38 वां शहादत दिवस मनाया गया।

  


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) मनियर क्षेत्र के भेखरिया निवासी स्व० कृष्ण कुमार सिंह का शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय भेखरिया पर 38वां शहादत दिवस मनाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद चंदौली के सीआरपीएफ ग्रुप सेन्टर के एएसआई पद पर तैनात सुखराम सिंह ने दार्जिलिंग में नायक सूबेदार के पद पर कार्यरत रहते हुए 28 फरवरी 1988 को शहीद हुए स्व० कृष्ण कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प व माला चढाकर नम आंखों से सलामी दी। तत्पश्चा बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने फूलमाला चढांकर शोक संवेदना व्यक्त किया।और उन्होंने कहा कि बलिदानी का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। सरहदों पर खड़ा दिन रात अपनी ईमानदारी से ड्यूटी का निर्वहन करते हैं। तभी हिन्दुस्तानी चैन की नींद लेते हैं। और सुखद की अनुभूति करते हैं। देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान देता है। उसके नाम पर उस गांव के लोग गौरवान्वित होता है। मैं उस मां को प्रणाम करता हूं जिसने ऐसे बलिदानियों को जन्म दिया।

चंदौली से पहुंचे उप निरीक्षक सुखराम सिंह ने बताया कि शासन का आदेश है की शहीद हुए जवानों के उनके गांव पर जाकर उनकी शहादत दिवस मनाई जाए। बताया जाता है कि दार्जिलिंग में सी आर पी एफ के 54 बटालियन में नायक सुबेदार कृष्ण कुमार सिंह के पद पर कार्यरत थे। 28 फरवरी 1988 को अपने जवानो के साथ पेट्रोलिंग मे निकले थे कि आतंकवादीयों द्वारा किये गये बम ब्लास्ट में शहीद हो गये। शहीद जवान के परिजन के साथ शहादत दीवस मनाने आये उप निरीक्षक ने अंग बस्त्र दिया। इस मौके पर कमलेश उपाध्याय, मंटू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि टुनटुन सिंह, अंशु सिंह, मंडल अध्यक्ष शारदा नंद साहनी, प्रधान राजेश सिंह, युवा नेता गोपाल सिंह, सुनील उपाध्याय, डब्लू सिंह, मुन्ना सिंह, कल्लू सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies