बजरंग दल के तहरीर पर धर्म परिवर्तन करने के आरोप में सिकंदरपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को भेजा जेल
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

बजरंग दल के तहरीर पर धर्म परिवर्तन करने के आरोप में सिकंदरपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को भेजा जेल

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) सिकंदरपुर नगर क्षेत्र में कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराने के आरोप को लेकर शनिवार को एक प्रार्थना पत्र थाना सिकन्दरपुर में दिया गया। प्रार्थना पत्र में बजरंग दल के जिला संयोजक ने एक व्यक्ति पर स्थानीय नागरिकों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने तथा आर्थिक प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्व हिन्दू परिषद से संबद्ध बजरंग दल के जिला संयोजक प्रतीक राय पुत्र स्व. विजय बहादुर राय निवासी ग्राम पंचायत कठौडा, थाना सिकन्दरपुर ने थाना प्रभारी को संबोधित एक लिखित प्रतिवेदन सौंपा। तहरीर में उल्लेख किया गया है कि 22 फरवरी 2026 को लगभग 12 बजे दिन में वह सिकन्दरपुर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान सेन्ट्रल बैंक के पास उनके कुछ कार्यकर्ता मिले, जिन्होंने एक व्यक्ति पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया।

तहरीर के अनुसार, डॉ. फरीद के मकान (निवासी मैनापुर, सिकन्दरपुर) में किराये पर रह रहे एक व्यक्ति, जो मूल रूप से पटना (बिहार) का बताया जा रहा है, पर आरोप है कि वह क्षेत्रीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को कथित रूप से आर्थिक प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहा है तथा हिंदू धर्म पर टिप्पणी कर रहा है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि इस संबंध में क्षेत्र में असंतोष की स्थिति बनी हुई है और पूर्व में भी इसकी शिकायत की चर्चा रही है।

प्रतीक राय ने अपने आवेदन में मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बना रहे। तहरीर पर कई अन्य लोगों के हस्ताक्षर भी दर्ज बताए गए हैं।

इस संबंध में थाना सिकन्दरपुर पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर ध्यान न दे तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करे। जांच के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।उल्लेखनीय है कि ऐसे मामलों में प्रशासन द्वारा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही कार्रवाई की जाती है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच में जुटी हुई है, ताकि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies