पूर्व मंत्री लाल बाबू जी की पुण्यतिथि मनाई गई
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

पूर्व मंत्री लाल बाबू जी की पुण्यतिथि मनाई गई

 


प्रदीप बच्चन ब्यूरो चीफ,

बलिया (यूपी) । उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व वन्य जंतु उद्यान राज्य मंत्री निर्भय नारायण सिंह उर्फ लाल बाबू की पुण्यतिथि मनियर शक्ति कटरा में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थल पर शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, नगर पंचायत अध्यक्ष पद से लेकर राज्य मंत्री तक के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभा को मुख्य रूप से, राघवेंद्र सिंह, बृजेश सिंह गाट, मनन सिंह, संजय सिंह, जय राम पांडेय, शिवाजी सिंह, बच्चा सिंह, पटेल राम, मैनेजर सिंह, उदय बहादुर सिंह, आदि लोगों ने संबोधित किया इस मौके पर जनक सिंह, कंचन सिंह, अखिलेश सिंह, सत्यदेव सिंह, संपूर्णानंद सिंह,दरोगा सिंह रामेश्वर गोंड़, शैलेंद्र सिंह आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रीति यादव संचालन हृदय शंकर तिवारी ने किया अंत में उनके पुत्र व आयोजक महाशक्ति कुमार सिंह उर्फ कंचन सिंह ने आए हुए आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

: *संक्षिप्त जीवनी*

निर्भय नारायण सिंह का जन्म 20 जुलाई 1924 को मनियर के ठाकुर परिवार में हुआ था और निधन 23 जनवरी 2012 को। वे 1952 से राजनीति में सक्रिय रहे, 1984 तक उत्तर प्रदेश सरकार के वन्य जंतु उद्यान राज्य मंत्री रहे।

उनके पांच पुत्र—आधा शक्ति सिंह, पराशक्ति सिंह उर्फ धनन, सर्वशक्ति सिंह उर्फ मुनमुन, महाशक्ति कुमार सिंह उर्फ कंचन ,ईश शक्ति कुमार सिंह उर्फ चंदन और एक पुत्री दिव्या सिंह हैं। पुत्री के पति प्रवीण कुमार सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व डीजीपी रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies