इंटरफेस मीटिंग का आयोजन आयोजक-विज्ञान फाउंडेशन (गिविंग विंग्स टू ड्रीमर्स) स्थान: विकास भवन सभागार, प्रयागराज
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

इंटरफेस मीटिंग का आयोजन आयोजक-विज्ञान फाउंडेशन (गिविंग विंग्स टू ड्रीमर्स) स्थान: विकास भवन सभागार, प्रयागराज

 


दिनांक: 18 नवंबर, 2025


विज्ञान फाउंडेशन के गिविंग विंग्स टू ड्रीमर्स कार्यक्रम के तहत विकास भवन प्रयागराज में किशोरियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु एक इंटरफेस मीटिंग आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें इन योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने का मार्गदर्शन देना था।


कार्यक्रम की शुरुआत विज्ञान फाउंडेशन की कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर अराधना जी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए की। उन्होंने विज्ञान फाउंडेशन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इंटरफेस मीटिंग के महत्व और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद मुख्य अतिथि G.P कुशवाहा (जिला विकास अधिकारी) जी ने जेंडर पर प्रकाश डालते हुए लड़का -लड़की दोनों के लिए समान परवरिश और अवसरों की बात की, जिससे लड़कियां भी आत्मनिर्भर बन सकें।विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने क्रमवार अपनी योजनाओं की जानकारी साझा की, जिसमें UPSDM (उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन) से डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक जी ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टेट स्किल डेवलपमेंट फंड, प्रोजेक्ट प्रवीण योजना के बारे मे बताया।


समाज कल्याण विभाग से दुर्गेश मिश्रा जी ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, सामूहिक विवाह, छात्रावास आयोजन के बारे में बताया। युवा कल्याण विभाग से अर्चना यादव जी ने मंगल दल, और सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताया।


कार्यक्रम में G.P कुशवाहा (जिला विकास अधिकारी)

UPSDM डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक जी, समाज कल्याण विभाग से दुर्गेश मिश्रा जी , युवा कल्याण विभाग से अर्चना यादव जी,विज्ञान फाउंडेशन से थीमेटिक लीड उपासना जी,कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर आराधना जी, MIS विपिन जी, मंजू जी,सुजाता जी,अलका जी,और विजय लक्ष्मी जी ने प्रतिभाग किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies