बारा थाना क्षेत्र में पत्थर बंदी महादेव मंदिर की दीवार काटकर खजाने की तलाश में खुदाई की गई,जांच में जुटी पुलिस
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बारा थाना क्षेत्र में पत्थर बंदी महादेव मंदिर की दीवार काटकर खजाने की तलाश में खुदाई की गई,जांच में जुटी पुलिस


बारा,प्रयागराज. यमुनानगर जोन के बारा थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत छीड़ी की पहाड़ी पर बने पत्थर बंदी महादेव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने शनिवार रात दीवार काटकर खुदाई कर दी. रविवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. आशंका जताई जा रही है कि मंदिर में गड़े कथित खजाने की तलाश में यह वारदात की गई है.मंदिर परिसर को उपद्रवियों ने पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया. शिव परिवार, हनुमान जी और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं वाले इस प्राचीन मंदिर में हर साल पौष माह की त्रयोदशी, अधिमास और सावन में बड़ा मेला लगता है. ग्रामीणों का मानना है कि सदियों पुराने इस मंदिर में खजाना छिपा होने की अफवाह के चलते दीवार काटी गई.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies