सरदार वल्लभ भाई पटेल 150 पदयात्रा/यूनिटी मार्च कार्यक्रम के अन्तर्गत पदयात्रा का आयोजन 12 एवं 13 नवम्बर को
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

सरदार वल्लभ भाई पटेल 150 पदयात्रा/यूनिटी मार्च कार्यक्रम के अन्तर्गत पदयात्रा का आयोजन 12 एवं 13 नवम्बर को

 


सरदार वल्लभ भाई पटेल 150 पदयात्रा/यूनिटी मार्च कार्यक्रम के अन्तर्गत पदयात्रा का आयोजन 12 एवं 13 नवम्बर को


जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों के दायित्व निर्धारित करते हुए पदयात्रा के आयोजन को सकुशल सम्पन्न करने के दिए निर्देश



मेरा युवा भारत प्रयागराज (पूर्व में नेहरू युवा केन्द्र) द्वारा सरदार@150 पदयात्रा/यूनिटी मार्च कार्यक्रम के अन्तर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पदयात्रा का आयोजन जनपद प्रयागराज में दिनांक 12 एवं 13 नवम्बर 2025 को भव्य रूप से किया जायेगा। दिनांक 12 नवम्बर को अपरान्ह 03ः00 बजे से ललिता देवी मीरापुर से पदयात्रा का शुभारम्भ होकर खत्री पाठशाला-पजावा अतरसुइया चौराहा-रानी मण्डी चौराहा-कोतवाली-लोकनाथ चौराहा-सुलाकी चौराहा-रामभवन चौराहा-नंदी कार्यालय-बड़ा चौराहा-छोटा चौराहा-लोहट्टी-आर्यकन्या चौराहा-कीडगंज पुलिस बूथ होते हुए मंसुरियन माई मंदिर पहुंचकर यात्रा समाप्त होगी। इसी प्रकार से दिनांक 13 नवम्बर को मध्यान्ह 12ः00 बजे से लक्ष्मी टाकीज कटरा से यात्रा का शुभारम्भ होकर-आनंद भवन तिराहा-तिरंगा पार्क अल्लापुर-पानी की टंकी-हैजा हॉस्पिटल तिराहा-अलोपीमंदिर के सामने-सरदार पटेल संस्थान अलोपीबाग पहुंचकर यात्रा समाप्त होगी।


जिलाधिकारी ने पदयात्रा को सकुशल रूप से सम्पन्न कराये जाने के लिए सभी सम्बंधित अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों का समयनुसार निर्वहन करने के निर्देश दिए है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies