विदेशिया नाटक का किया गया मंचन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

विदेशिया नाटक का किया गया मंचन

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) मनियर में साहित्य सदन पुस्तकालय व युवा संगठन की स्थापना दिवस 5 अक्टूबर के पूर्व बारिश होने के कारण भोजपुरी के सेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर द्वारा रचित नाटक विदेशिया का कार्यक्रम बारिश की संभावना को देखते हुए टाल दिया गया था। जो नाटक 19 अक्टूबर को मनियर के परशुराम स्थान के विनय मंच पर रविवार की रात में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक के केतकी सिंह ने मां सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजधारी,पूर्व विधायक भगवान पाठक, जितेंद्र तिवारी, विशिष्ट अतिथि रहे। इन लोगों ने भी बारी बारी से दीप प्रज्वलित किया। इसके अतिरिक्त देवेंद्र नाथ त्रिपाठी,(भाजपा) के उपाध्यक्ष राम जी सिंह, सुमन उपाध्याय ,डॉक्टर जगदीश प्रसाद,डॉक्टर विजय प्रकाश गुप्ता, खुशबू सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे। विदेशिया नाटक का मंचन अंतर्दृष्टि संस्था बलिया द्वारा किया गया। इसके बारे में लोक गायक व संगीत निर्देशक शैलेंद्र मिश्रा ने विधिवत प्रकाश डाला। नाटक से पूर्व मेघा सिंह ने "पिता के सफेद बाल" पर कविता, ज्ञान प्रकाश ने वीर रस की कविता,कृष्ण कुमार मिट्ठू ने कई सुंदर गाने प्रस्तुत किया। सरस्वती ज्ञान प्रद्युम्न उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत किया गया। अंतर्दृष्टि संस्था के डायरेक्टर आनंद चौहान ने बटोही,रितेश पासवान सह निर्देशक ने विदेशी, सोनी प्रियदर्शनी नित्य निर्देशक ने प्यारी सुंदरी, गुड़िया चौहान ने रखेलिन का रोल अदा किया। अन्य पात्रों में आलोक यादव, रोहित पाठक,अंजनि कुमार, धीरज यादव,अजीत शर्मा, आयुष राय,जिया पटेल, पवन यादव, जन्मेजय वर्मा रहे। नितेश शर्मा हारमोनियम पर रहे। युवा संगठन के कार्यकर्ता कार्यक्रम का रूप देने में भरपूर मेहनत किए। युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल ने सभी अतिथियों एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies