विधायक अजय सिंह पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप,पीड़ित परिवार ने लगाई मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

विधायक अजय सिंह पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप,पीड़ित परिवार ने लगाई मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार



कर्नलगंज,गोंडा। कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र (298) के अन्तर्गत ग्राम बरदहा निवासी मोहित तिवारी ने वर्तमान भाजपा विधायक अजय सिंह पर परिवार के साथ उत्पीड़न और फर्जी मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया है।

मोहित तिवारी का कहना है कि विधायक और उनके समर्थक लगातार उनके परिवार को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके बैनामे के जमीन पर निर्मित घर में रहने से रोका जा रहा है, पेट्रोल पंप बंद कराने का प्रयास किया गया और बड़े भाई राहुल तिवारी तथा भाभी साधना तिवारी के निवास प्रमाण पत्र तक निरस्त करा दिए गए। मोहित तिवारी ने बताया कि विधायक के दबाव में उनके खिलाफ धारा 307 वा अन्य संगीन धाराओं में झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था, उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है और किसी भी समय अनहोनी हो सकती है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने गोंडा पुलिस अधीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं। मोहित तिवारी ने कहा कि विधायक द्वारा वर्ष 2023 में सरकारी जमीन पर कब्जे के विरोध के बाद से उन पर और उनके परिवार पर षड्यंत्र के तहत झूठा मुकदमा लिखवाकर लगातार परेशान किया जा रहा है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies