-युवा शक्ति संस्थान के संस्थापक दिनेश प्रसाद सिंह ने दिया 50 हजार की मदद।
प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी)-स्मृति सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से आह्वान कर समाजिक कार्यकर्ताओ के सहयोग से लगभग एक लाख रु का प्रबंध कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम दयाल चौहान नामक व्यक्ति-14 माह से जिला अस्पताल में फेफड़े की बीमारी के उपचार के लिए भर्ती है, उसके एकाउंट में थे मात्र दो सौ रु।
भगवान को किसी ने सीधे देखा तो नहीं है पर इंसान के रुप में भगवान कभी कभी प्रकट हो ही जाते हैं। ठीक उसी तरह बलिया ज़िला अस्पताल में 14 माह से भर्ती राम दयाल चौहान को भाजपा नेत्री पूर्व ग्राम प्रधान रतसरकला स्मृति सिंह के रूप में मिले।
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से स्मृति सिंह को जानकारी हुई कि जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती सहतवार (भोपतपुर चौहान बस्ती), तहसील-बांसडीह, बलिया निवासी राम दयाल चौहान पुत्र शिव परसन चौहान फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और पिछले 14 माह से बलिया जिला अस्पताल में भर्ती हैं। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के बाद स्मृति सिंह ने उन्हें अच्छे अस्पताल में भर्ती करवाने की जिम्मेदारी ले ली है। बताया जाता है कि रामदयाल की आर्थिक स्थिति अत्यंत ही कमजोर होने के कारण बेहतर इलाज नहीं करा पा रहे थे और उनका आयुष्मान कार्ड की लिमिट भी पहले इलाज मे खत्म हो चुकी थी। स्मृति सिंह ने उनके लिए आर्थिक मदद मांग कर धन जुटाने का जिम्मा लिया। राम दयाल के खाते में मात्र 200 रुपए थे।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्मृति सिंह की पहल पर समाजिक कार्यकर्ता आगे आये और सबके सहयोग से लगभग एक लाख रुपए का प्रबंध हो गया। स्मृति सिंह की पहल पर मुम्बई में बैठे युवा कारोबारी युवा शक्ति संस्थान के संस्थापक दिनेश प्रताप सिंह जो सौभाग्य से सहतवार के ही निवासी है और तुरंत 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद करने की बात कही और दिनेश प्रताप की टीम ने स्मृति सिंह के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर राम दयाल को 50 हजार रु का चेक सौपा। उक्त अवसर पर दीप्ति सिंह तथा संस्था के सदस्य चंदन श्रीवास्तव, सौरभ उपाध्याय, राजु सिंह, रोहित सिंह, अमित सिंह, रंजीत वर्मा, आदित्य शर्मा, सौरभ शर्मा, गुड्डु शर्मा, संजीव आदि उपस्थित थे।
अब इस सहयोग से राम दयाल के बेहतर इलाज की उम्मीद के साथ।परिजनों में निराशा के बीच आशा की किरण जागी है।
